logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एंथ्रोपिक को क्यों बंद करने पड़े फैबल 5 और मिथोस 5 AI मॉडल? इनसाइड स्टोरी

एंथ्रोपिक अमेरिकी सरकार के निशाने पर है। फैबल 5 और मिथोस 5 AI मॉडल को अचानक बंद करना पड़ा है। क्या है वजह, आइए समझते हैं।

Donald Trump and Anthropic CEO Dario Amodei

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई। AI इमेज। Photo Credit: ChatGPT

एंथ्रोपिक कंपनी ने इस हफ्ते अपने एडवांस्ड AI मॉडल मिथोस का खास वर्जन फैबल 5 जारी किया था। इसमें पहले से कंट्रोल किए जा रहे मिथोस सिस्टम के कुछ फीचर आम लोगों के लिए भी खुले थे लेकिन अब अचानक अमेरिकी सरकार के आदेश के बाद इसे बंद कर दिया गया है। अमेरिकी सरकार ने कंपनी को आदेश दिया है कि फैबेल 5 और मिथोस 5 को अमेरिका के अलावा दूसरे सभी देशों में तत्काल बंद कर दिया जाए। 

अमेरिकी सरकार इसे अपनी सुरक्षा में सेंध के तौर पर देख रही है। अचानक आए इस फैसले ने हर किसी को चौंका दिया है। अमेरिकी आदेश के बाद के बाद अब कंपनी को दोनों फीचर बंद करने होंगे। दुनिया इस फीचर को लेकर खासा उत्साहित थी लेकिन अब इसके बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। 

यह भी पढ़ें: AI से जुड़े कोर्स में हो रही बंपर प्लेसमेंट, इन 5 कोर्स से लग सकती है लॉटरी

क्यों बंद हुए  फैबल 5 और मिथोस 5 AI मॉडल?

अमेरिकी सरकार ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बताया है। एंथ्रोपिक ने शुक्रवार शाम 5:21 बजे अमेरिकी फरमान मिलने के तुरंत बाद दोनों मॉडलों की एक्सेस बंद करना शुरू कर दिया। कंपनी ने सरकार के फैसले से असहमति जताई है।

क्यों अमेरिकी सरकार के फैसले से सहमत नहीं है कंपनी?

कंपनी का कहना है कि सरकार का चिंता बेवजह है। जो खामियां गिनाई जा रहीं हैं, उनकी खामियां ऐसी हैं, जिन्हें सुधारा जा सकता है। ये कमजोरियां दूसरी बड़ी AI कंपनियों के मॉडलों में भी पहले से मौजूद हैं। एंथ्रोपिक का दावा है कि फैबल 5 पर उन्होंने बहुत मजबूत सिक्योरिटी लगाई थी, जिसकी वजह से कोई खतरा नहीं है। लॉन्च से पहले अमेरिकी सरकार, ब्रिटेन की AISI और कई स्वतंत्र टीमों के साथ हजारों घंटे की टेस्टिंग की गई थी।

 

 

कंपनी ने अपनी सफाई में क्या बताया है?

एंथ्रोपिक फैबल 5 के बारे में पूरी तरह से 'जेलब्रेक प्रूफ' होने का दावा नहीं किया जा सकता है। कंपनी ने कहा है कि फैबल 5 में पूरी तरह से जेलब्रेक प्रूफ करना किसी AI कंपनी के लिए संभव नहीं है। कंपनी अब तक 'डिफेंस इन डप्थ' तकनीक पर काम करती थी, बहुस्तरीय सुरक्षा के इतंजाम किए गए थे, फिर भी बेवजह चिंता जताई गई है। कंपनी का कहना है कि जेलब्रेक का जो दावा किया जा रहा है कि वह बहुत हल्का है, इससे कोई खास नुकसान नहीं नजर आ रहा है। दूसरे मॉडल जैसे OpenAI के GPT-5.5 भी इसी तरह काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: घर या दुकान में लगे CCTV कैमरे से बार-बार नहीं आएगा अलर्ट, AI की मदद से होगा काम

'सरकार का फैसला मानेंगे लेकिन फैसला गलत है'

एंथ्रोपिक ने साफ कहा है कि कंपनी तो सरकार के कानूनी आदेश का पालन कर लेगी लेकिन सरकार के फैसले से असहमति रहेगी। कंपनी का तर्क है कि अगर हर छोटे जेलब्रेक पर नए मॉडल को रोक दिया जाए तो पूरी AI इंडस्ट्री में नई रिलीज लगभग बंद हो जाएंगी। कंपनी ने सरकार से पारदर्शी, निष्पक्ष और तथ्यों पर आधारित प्रक्रिया की मांग की है।

अब एंथ्रोपिक का भविष्य क्या है?

फैबल 5 और मिथोस 5 का एक्सेस अब पूरी दुनिया में सबके लिए बंद है। अमेरिका में यह सुविधा जारी रहेगी। एंथ्रोपिक के दूसरे मॉडल सामान्य तौर पर चलते रहेंगे। कंपनी ने ग्राहकों से माफी मांगी है और कहा है कि वह जल्द से जल्द एक्सेस बहाल करने की कोशिश कर रही है। 

Related Topic:#AI

और पढ़ें