logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एक साथ ठप हुए ChatGPT, Claude और Grok; भारत से अमेरिका तक यूजर्स परेशान

दुनियाभार में 3 सितंबर को ChatGPT, Claude और Grok में अचानक तकनीकी दिक्कतें आईं। यूजर्स ने एरर, जवाब न मिलने और सर्विस एक्सेस न कर पाने की शिकायत की।

representative image of ChatGPT Claude and Grok

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Chatgpt

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दुनियाभार में 3 सितंबर को कई बड़े जनरेटिव AI प्लेटफॉर्म के यूजर्स को अचानक परेशानी का सामना करना पड़ा। OpenAI के ChatGPT, एंथ्रोपिक के Claude और एलोन मस्क की कंपनी xAI के Grok को इस्तेमाल करते समय लोगों ने एरर आने, जवाब नहीं मिलने और सर्विस एक्सेस न कर पाने की शिकायत सामने आई। आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर (Downdetector) पर तीनों प्लेटफॉर्म को लेकर अचानक शिकायतों में तेजी देखी गई।

 

भारत में रात करीब 8:30 बजे तक ChatGPT को लेकर 2,800 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुई थीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसी दौरान Claude के लिए करीब 170 और Grok के लिए 70 से ज्यादा शिकायतें सामने आईं। अमेरिका में इसका असर और ज्यादा रहा। वहां ChatGPT को लेकर 35 हजार से अधिक, Claude के लिए 1,400 से ज्यादा और Grok के लिए 1,200 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं।

 

यह भी पढ़ें: क्या है एंड्राइड प्लस ऐप, चर्चा में क्यों? 1 करोड़ लोगों ने इंस्टाल किया

ChatGPT में हजारों यूजर्स को हुई परेशानी

ChatGPT इस्तेमाल करने वाले लोगों ने एरर, जवाब नहीं मिलने और प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में दिक्कत की शिकायत की। डाउनडिटेक्टर यूजर्स की ओर से दर्ज शिकायतों के आधार पर ऑनलाइन सेवाओं में संभावित तकनीकी समस्या या आउटेज को ट्रैक करता है। OpenAI के स्टेटस पेज पर भी गुरुवार को ChatGPT के वर्क मोड से जुड़ी समस्या की जानकारी दी गई। कंपनी के मुताबिक, इस दौरान एरर रेट काफी बढ़ गया था। बाद में OpenAI ने समस्या के ठीक होने की जानकारी दी।

Claude के कई मॉडल भी हुए प्रभावित

एंथ्रोपिक के AI प्लेटफॉर्म Claude पर भी एरर बढ़ने की जानकारी सामने आई। कंपनी के स्टेटस पेच के मुताबिक, Claude Mythos 5.1, Claude Fable 5.1 और Claude Opus 5 से जुड़ी रिक्वेस्ट प्रभावित हुई थीं। कंपनी ने बताया कि उसने ज्यादा एरर आने की वजह की पहचान कर ली है और समस्या को ठीक करने पर काम किया जा रहा है। बाद में अपडेट में एंथ्रोपिक ने कहा कि ज्यादातर मॉडल सामान्य स्थिति में लौट आए हैं।

 

यह भी पढ़ें: राजू मिस्त्री और डीलक्स सैलून वाली प्लेलिस्ट की धूम, AI से ये सब कैसे बन रहा है?

 

एलन मस्क की कंपनी X के AI चैटबॉट Grok के यूजर्स को भी इस दौरान दिक्कतें आईं। Grok ने सर्विस की दिक्कत को माना। हालांकि, Grok की ओर से तकनीकी समस्या की वजह के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई। एक ही समय में तीन बड़े AI प्लेटफॉर्म में आई दिक्कतों से भारत समेत दुनियाभर में बड़ी संख्या में यूजर्स प्रभावित हुए।


और पढ़ें