22 अगस्त की सुबह गूगल प्ले स्टोर पर एक ऐप देखा गया, जो कि गूगल का ही ऐप है। इस ऐप का नाम एंड्राइड प्लस ऐप है। इस ऐप का कोई आइकन नहीं है। सिर्फ एक खाली चौकोर डिब्बे जैसा लेबल दिखता है। प्ले स्टोर पर इसकी लिस्टिंग देखकर जाहिर होता है कि यह गूगल का ही ऐप है। इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत है कि यह फोन में नुकसान पहुंचाने वाली गड़बड़ियों की पहचान करता है। इसी वजह से प्ले स्टोर पर इस ऐप को 10 मिलियन से ज्यादा लोगों ने इंस्टॉल किया है।
आज के दौर में एंड्राइड प्लस नाम का ऐप लगभग 1 करोड़ लोगों के फोन में मौजूद है। इसका कोई स्क्रीन नहीं है, जिसे हम खोल सकते हैं। जब शनिवार की सुबह यह प्ले स्टोर पर लिस्ट हुआ, तो कई लोगों के मन में सवाल उठने लगा कि आखिर यह ऐप क्या है। तो आइए इस सवाल का जवाब जानते हैं।
यह भी पढ़ें: WhatsApp पर भी होगा यूजरनेम, बिना नंबर दिखाए ही हो जाएगी चैटिंग
क्या है एंड्राइड प्लस ऐप?
यह ऐप पहले से ही कई फोन में इंस्टॉल है। फोन की सेटिंग्स में देखें तो इसका नाम सिर्फ प्लस है। ऐप के इंफॉर्मेशन पेज पर हरे रंग का एक आइकन बना हुआ है, जिस पर दिल की धड़कन जैसा इमेज बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, यह ऐप मार्च से ही मौजूद है और इसके पहले ही सात पुराने वर्जन आ चुके हैं। इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि यह ऐप पुराना है। सिर्फ यह पहली बार प्ले स्टोर में साफ तौर पर नजर आया।
शनिवार को ऐसा पहली बार हुआ जब यह ऐप प्ले स्टोर पर आया। अब लोग अपने फोन के डेटा की सेफ्टी के लिए इसे अपने फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं। तो जिन लोगों के फोन में यह ऐप मौजूद नहीं है, वे लोग इस ऐप को प्ले स्टोर के जरिए आसानी से इंस्टॉल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: अब स्मार्टफोन से कर पाएंगे रोबोट को कंट्रोल, जॉर्जिया के कोबाल्ट ऐप ने किया कमाल
ऐप का क्या है काम?
एंड्राइड प्लस ऐप का कोई होम स्क्रीन नहीं है। यह ऐप फोन के सिस्टम को सही तरह से काम करने में मदद करता है। यह ऐप मुख्य तौर पर बाकी ऐप्स से खर्च होने वाली बैटरी की खपत पर नजर रखता है।