Meta
अब व्हाट्सएप में एक नया फीचर लाने वाली है। अब व्हाट्सएप में यूजरनेम का फीचर भी उपलब्ध होगा। ठीक वैसे ही, जैसे इंस्टाग्राम या X पर होता है। इस फीचर का इस्तेमाल करके आप अपना फोन नंबर छिपा सकेंगे यानी आप जिससे चैट करेंगे उसे आपके मोबाइल नंबर की जगह पर सिर्फ आपका यूजरनेम दिकेगा। यह फीचर यूजर्स की प्राइवेसी के लिए बनाया गया है। इस फीचर को बनाने में मेटा ने 900 मिलियन डॉलर इन्वेस्ट किए हैं। मेटा का दावा है कि इस साल के आखिर तक लोग व्हाट्सएप यूजरनेम फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे।
मेटा कंपनी ने यूजरनेम फीचर के बारे में 29 जून को घोषणा की थी। जिसके बाद से ही यूजरनेम की बुकिंग शुरू हो गई। इस फीचर के बारे में ऐलान करते वक्त मेटा कंपनी के एक अधिकारी ने कहा, यह फीचर यूजर्स के फोन नंबर की प्राइवेसी बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है। अब सवाल उठता है कि व्हाट्सएप का यूजरनेम फीचर काम कैसे करेगा। आइए इस सवाल का जवाब जानते हैं।
यह भी पढ़ें: WhatsApp पर ही चेक कर सकेंगे PF का बैलेंस, आज ही जान लें तरीका
कैसे बनाएं यूजरनेम?
1.अपने व्हाट्सएप की सेटिंग्स पर जाएं।
2.उसके बाद अकाउंट पर क्लिक करें।
3.यहां आप अपना अनोखा यूजरनेम बना लें। आपका यूजरनेम किसी अन्य यूजर के नाम से अलग होना चाहिए।
4.आप 3 से 35 अक्षरों का अपना अनोखा यूजरनेम बना सकते हैं।
5. यूजरनेम के जरिए आप किसी भी व्यक्ति से अपना नंबर शेयर किए बिना बात कर पाएंगे।
कंपनी ने यूजरनेम बुकिंग की प्रक्रिया अभी से ही शुरू कर दी है। पूरी दुनिया में करीब तीन अरब लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। कई लोगों के एक जैसे नाम हो सकते हैं, यूजरनेम की बुकिंग अभी से शुरू कर दी गई है। कंपनी का दावा है कि इस फीचर के जरिए लोग व्हाट्सएप पर भी बिजनेस कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन में पहले से आधार ऐप जरूरी नहीं, सरकार ने प्रस्ताव वापस लिया
व्हाट्सएप पर कर पाएंगे बिजनेस
मेटा कंपनी ने दावा किया है कि आने वाले दिनों में लोग व्हाट्सएप पर भी बिजनेस करेंगे। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि कई लोग ऐसे हैं जो ऑनलाइन अपने बिजनेस को प्रमोट करते हैं, साथ ही ऑनलाइन ही अपने प्रोडक्ट बेचते हैं। ऑनलाइन बिजनेस के लिए लोग इंस्टाग्राम और फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं, इन ऐप्स में व्यक्ति को अपना नंबर शेयर नहीं करना पड़ता। यूजरनेम फीचर के लॉन्च होने के बाद व्यक्ति बिजनेस के लिए व्हाट्सएप का भी इस्तेमाल कर पाएंगे।