अक्सर नौकरी करने वाले लोगों को अपना पीएफ (PF) बैलेंस और क्लेम स्टेटस चेक करने में समय लगता था। पीएफ बैलेंस चेक करने के लिए पहले लोगों को वेबसाइट पर लॉगिन करना पड़ता था, जिससे कई लोगों को झंझट महसूस होती थी। अब यही झंझट खत्म होने वाली है क्योंकि ईपीएफओ (EPFO) एक नई सुविधा लाने वाला है। इसमें अपना पीएफ बैलेंस और ट्रांजैक्शन की सारी डिटेल व्हाट्सऐप पर ही मिल जाएगी।
इस नई सुविधा के जरिए लोग कुछ ही सेकंड में अपने पीएफ से संबंधित सारी जानकारी जान पाएंगे। साथ ही इस सुविधा का इस्तेमाल कई स्थानीय भाषाओं में भी किया जा सकेगा। भारत सरकार लगातार ईपीएफओ (Employees Provident Fund Organisation) के जरिए डिजिटल सेवाओं को आसान और सरल बनाने में जुटी है। इसी तहत ईपीएफओ (EPFO) की यह सुविधा शुरू होने वाली है। जानकारी के लिए बता दें कि E सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत काम करती है। अब सवाल उठता है कि व्हाट्सऐप पर PF कैसे चेक किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन में पहले से आधार ऐप जरूरी नहीं, सरकार ने प्रस्ताव वापस लिया
व्हाट्सऐप पर कैसे चेक किया जाएगा पीएफ बैलेंस ?
ईपीएफओ एक आधिकारिक नंबर जारी करने वाला है। इस नंबर पर ग्रीन टिक लगा होगा, ताकि लोगों को नंबर की विश्वसनीयता पर शक न हो। स्टेप वाइज समझिए कैसे EPFO चेक कर पाएंगे।
1.सबसे पहले आपको ईपीएफओ के आधिकारिक नंबर पर हैलो (hello) मैसेज करना होगा।
2.इसके बाद ईपीएफओ का सिस्टम यूजर का नंबर वेरिफाई करेगा।
3. व्हाट्सऐप पर ही यूजर को कुछ ऑप्शन चुनने होंगे कि उन्हें अपने पीएफ के बारे में क्या जानकारी चाहिए।
4. उसके बाद पीएफ से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी।
इस सुविधा के जरिए लोग पीएफ बैलेंस की जानकारी ले सकते हैं। साथ ही पिछले 5 ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड और क्लेम स्टेटस भी जान पाएंगे। इसके अलावा अकाउंट में कितना पैसा जमा हुआ या निकाला गया, यह सब व्हाट्सऐप पर पता चल जाएगा। हालांकि इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए स्मार्टफोन होना बेहद जरूरी है। फिलहाल कई लोग अपनी PF से जुड़ी जानकारी जानने के लिए मिस्ड कॉल के जरिए जानकारी हासिल करते हैं।
यह भी पढ़ें: LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया अपडेट, सरकार के नए नियम जानकर चौंक जाएंगे
कुछ बातों का रखें ध्यान
व्हाट्सऐप पर अपनी पीएफ संबंधी जानकारी केवल ईपीएफओ (EPFO) के आधिकारिक नंबर पर ही दें, वरना आपकी जानकारी का गलत इस्तेमाल हो सकता है। जैसे OTP और पासवर्ड किसी के साथ शेयर न करें।