logo

मूड

ट्रेंडिंग:

LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया अपडेट, सरकार के नए नियम जानकर चौंक जाएंगे

भारतीय सरकार ने एलपीजी ( LPG) सिलेंडर की बुकिंग और सप्लाई को लेकर नए नियम जारी किए हैं। क्या हैं नए नियम, जानिए।

 LPG cylinder

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Sora

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एलपीजी (LPG ) सिलेंडर की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और सप्लाई के कुछ नियम अपडेट किए हैं ताकि उपभोक्ता आसानी से सिलेंडर बुक कर सकें। भारत के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (Ministry of Petroleum and Natural Gas) ने बताया है कि अब ज्यादा से ज्यादा लोग ऑनलाइन बुकिंग कर पाएंगे। लोग गैस एजेंसी के एसएमएस और व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए सिलेंडर बुकिंग करा सकते हैं। इसके लिए सरकार ने गैस एजेंसियों के व्हाट्सऐप और एसएमएस नंबर शेयर किए हैं। 

 

भारत में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम गैस, भारत गैस और इंडियन गैस एजेंसी के जरिए लोगों को एलपीजी सिलेंडर मिलता है इसलिए सरकार ने तीनों एजेंसियों की जानकारी शेयर की है, जिसके जरिए उपभोक्ता सिलेंडर बुक करा सकते हैं। सरकार का मानना है कि नए नियमों की वजह से 95 प्रतिशत लोग ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुक कराएंगे। सरकार ने ऑनलाइन विकल्प बढ़ा दिए हैं जैसे अब लोग मोबाइल ऐप, वेबसाइट, व्हाट्सऐप मैसेज, मिस्ड कॉल और एसएमएस के सहारे सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: JEE मेन सेशन 2 एग्जाम सिटी स्लिप की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

ऑनलाइन बुकिंग के बढ़े विकल्प

भारत सरकार ने एलपीजी गैस बुकिंग के विकल्प बढ़ा दिए हैं ताकि लोग आसानी से सिलेंडर की बुकिंग कर सकें और गैस एजेंसी के बाहर लंबी लाइनें खत्म हो जाएं। अब सवाल उठता है कि ऑनलाइन किन विकल्पों के जरिए हम एलपीजी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। जान लीजिए भारत गैस, इंडियन गैस और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम गैस एजेंसी में कौन से विकल्पों के जरिए गैस बुक की जा सकती है।

भारत गैस में किन विकल्पों के जरिए बुक करें सिलेंडर?

नए नियमों के मुताबिक भारत गैस एजेंसी में 5 ऑनलाइन विकल्पों के जरिए एलपीजी सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

वेबसाइट - My.ebharatgas.com

ऐप - Hello BPCL
IVRS - 7715012345
मिस्ड कॉल - 7710955555
व्हाट्सऐप नंबर - 1800224344

 

यह भी पढ़ें: टेक्सटाइल वेस्ट का बढ़ता बोझ, हम कैसे पुराने कपड़ों को करा सकते हैं रिसाइकिल?

 

इंडियन गैस में कैसे बुक कराएं सिलेंडर

 

वेबसाइट - cx.indianoil.in
ऐप - IndianOil One
IVRS - 7718955555
मिस्ड कॉल - 8454955555
व्हाट्सऐप नंबर - 7588888824

 

हिन्दुस्तान पेट्रोलियम में कैसे बुक कराएं सिलेंडर

 

वेबसाइट - myhpgas
ऐप - HP Pay
IVRS - 8888823456
मिस्ड कॉल - 9493602222
व्हाट्सऐप नंबर - 9222201122


और पढ़ें