कई बार हम खास मौके के लिए महंगे कपड़े खरीद लेते हैं। उन कपड़ों को ज्यादा से ज्यादा तीन-चार ओकेशन में पहनते हैं, फिर वह कपड़े अलमारी में ही रखे रह जाते हैं। इस प्रक्रिया में हमारे कई रुपये बर्बाद हो जाते हैं। इन पैसों की बर्बादी से बचने के लिए हम न पहने वाले कपड़ों को रिसेल कर सकते हैं और उनसे पैसे कमा सकते हैं। पुराने कपड़ों को बेचने के लिए ऑनलाइन ऐप का प्रयोग कर सकते हैं।
इन पुराने कपड़ों को ऑनलाइन बेचकर न सिर्फ रुपयों का मुनाफा कमाया जा सकता है बल्कि इस प्रक्रिया से पर्यावरण को भी बचाया जा सकता है। आजकल री-कॉमर्स का ट्रेंड चल रहा है। हम हर सामान ऑनलाइन बेचना और खरीदना पसंद करते हैं।
अब हम पुराने कपड़े भी ऑनलाइन बेच सकते हैं। अब सवाल उठता है कौन-कौन से ऐप हैं जहां हम अपने पुराने कपड़े बेच सकते हैं। फ्रीअप, वेस्टियर कलेक्टिव और ईबे जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करके हम अपने पुराने कपड़े बेच सकते हैं। सवाल यह भी उठता है कि पुराने कपड़े ऑनलाइन बेचने की प्रक्रिया क्या है।
यह भी पढ़ें: JEE मेन सेशन 2 एग्जाम सिटी स्लिप की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
फ्रीअप (Freeup)
फ्रीअप पर कपड़े बेचने के अलावा पुराने कपड़े खरीद भी सकते हैं। पुराने कपड़े बेचने के लिए सबसे पहले आपको फ्रीअप ऐप को डाउनलोड कर रजिस्टर करना होगा। उसके बाद अपने कपड़े की अच्छी फोटो ऐप पर अपलोड करें। ऐप पर कपड़े का विवरण जैसे साइज, कलर, ब्रांड के साथ लिस्ट करें। कपड़े बिकने के बाद ऐप की तरफ से होम पिकअप आता है, जिसमें आपको बिके हुए कपड़े देने होते हैं। सेल की प्रक्रिया पूरी होने पर पैसे आपके खाते में मिल जाएंगे और कॉइन्स आपके वॉलेट में आ जाते हैं। इन कॉइन्स के जरिए आप इस ऐप पर कपड़े खरीद सकते हैं।फ्रीअप एक भारतीय ऐप है, जहां आप रोज पहनने वाले ब्रांडेड कपड़े बेच सकते हैं। ब्रांडेड कपड़े बेचते समय प्राइस रियलिस्टिक रखें ताकि कपड़े जल्दी सेल हो पाएं।
एट्सी (Etsy)
इस ऐप के लिए सबसे पहले Etsy.com/sell को डाउनलोड करें। उसके बाद अपना अकाउंट रजिस्टर करें। इसके बाद ऐप पर अपना स्टोर खोलें। इस स्टोर का एक खास नाम रखें। स्टोर लॉन्च होने से पहले आप इसे जितनी बार चाहें बदल सकते हैं। स्टोर खोलने के बाद आप कपड़े और घर की पुरानी वस्तुओं जैसे अलमारी की फोटो अपलोड करें। साथ ही आप चाहें तो कपड़ों की वीडियो भी अपलोड कर सकते हैं। कपड़े की फोटो अपलोड करते समय कपड़े की जानकारी जैसे कलर, साइज और कीमत ऐप पर बता दें। उसके बाद उपभोक्ता आपके स्टोर से पसंद के कपड़े खरीद लेंगे।
यह भी पढ़ें: आपके पास जो नोट है वह असली है या नकली, पता कैसे करें? नोट कीजिए टिप्स
इस प्लेटफॉर्म की सबसे खास बात यह है कि यहां सिर्फ इंडियन बायर्स ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल बायर्स भी होते हैं। कपड़े बेचने के लिए आपको इस बात का ध्यान रखना है कि कपड़ों की अच्छी फोटो और सही डिस्क्रिप्शन होनी चाहिए। इस तरह आप घर बैठे कपड़े बेचकर पैसे कमा सकते हैं।
वेस्टियर कलेक्टिव (Vestiaire Collective)
वेस्टियर कलेक्टिव ऐप पर कपड़े बेचने के लिए ऐप डाउनलोड करें और अपनी प्रोफाइल बना लें। इस ऐप पर उन लोगों को प्रोफाइल बनानी चाहिए जो Prada, Gucci जैसे ब्रांडेड कपड़े बेचना चाहते हैं क्योंकि यह ऐप लग्जरी बायर्स को टार्गेट करता है।
ईबे (eBay)
ईबे ऐप पर यूनिक डिजाइनर कपड़े बेचे जाते हैं। अगर आपके पास पुराने डिजाइनर कपड़े हैं तो ईबे ऐप को डाउनलोड कर आसानी से कपड़े बेच सकते है।