logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कंपनी पढ़ सकेगी इंस्टाग्राम का इनबॉक्स मैसेज? जल्द बदलेगा नियम

इन्स्टाग्राम ने डीएम किए गए मैसेज के लिए एंड टू एंड एन्क्रिप्शन को खत्म करने की बात कही है। कंपनी का कहना है कि ज्यादातर लोग इसका प्रयोग नहीं करते थे।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit: AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

इंस्टाग्राम ने बड़ा एलान किया है कि वह जल्द ही अपने डायरेक्ट मैसेज (DM) में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) की सुविधा बंद कर देगा। कंपनी के सपोर्ट पेज पर लिखा है कि यह फीचर 8 मई 2026 के बाद उपलब्ध नहीं रहेगा।

 

यह खबर यूजर्स के लिए थोड़ी हैरान करने वाली है क्योंकि एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से मैसेज और कॉल्स बहुत सुरक्षित हो जाते हैं। मतलब, सिर्फ भेजने वाला और प्राप्त करने वाला ही मैसेज पढ़ सकता है, कंपनी या कोई और नहीं देख सकता।

 

यह भी पढ़ें: 'बीवी का अफेयर कहीं और हुआ तो वॉट्सऐप चैट भी सबूत होगा', हाई कोर्ट का फैसला

क्या है वजह?

इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा का कहना है कि बहुत कम लोग इस फीचर का इस्तेमाल कर रहे थे। द वर्ज को दिए बयान में मेटा के प्रवक्ता ने कहा, 'बहुत कम लोग इंस्टाग्राम DM में E2EE चुन रहे थे, इसलिए हम इसे हटा रहे हैं। जो लोग एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग जारी रखना चाहते हैं, वे आसानी से व्हाट्सएप पर कर सकते हैं।'

 

ध्यान दें कि इंस्टाग्राम में यह सुविधा कभी सभी यूजर्स के लिए डिफॉल्ट नहीं थी। यह सिर्फ कुछ इलाकों में ऑप्ट-इन (यानी खुद चुनकर) आधार पर उपलब्ध थी। व्हाट्सएप की तरह सभी चैट्स एन्क्रिप्टेड नहीं होतीं।

बदलाव के बाद मिलेगा नोटिफिकेशन

जिन यूजर्स के चैट्स इस बदलाव से प्रभावित होंगे, उन्हें ऐप में नोटिफिकेशन मिलेगा। इंस्टाग्राम बताएगा कि पुराने एन्क्रिप्टेड मैसेज और मीडिया (फोटो, वीडियो) को कैसे डाउनलोड करें, ताकि वे खो न जाएं। 

 

अगर आपका ऐप पुराने वर्जन का है, तो अपडेट करना जरूरी होगा। अभी यह बात साफ नहीं हो पाई है कि इसके बारे में निर्देश कब तक दिखेंगे, जल्दी या डेडलाइन के करीब।

 

यह भी पढ़ें: इन्स्टा रील की लत ने ले ली जान, पति से हुआ तलाक फिर प्रेमी ने कर दी हत्या

कई बार बदला है रुख

पिछले सालों में मेटा ने एन्क्रिप्शन पर अपना रुख कई बार बदला है। 2016 में व्हाट्सएप चैट्स को एन्क्रिप्टेड किया, 2019 में कहा कि सभी मैसेज एन्क्रिप्टेड होने चाहिए लेकिन 2021 में इसे 2023 तक टाल दिया। अब इंस्टाग्राम से यह फीचर हटाना एक उल्टा कदम लगता है।

Related Topic:#Social Media

और पढ़ें