logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इंस्टाग्राम ने क्यों हटाया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फीचर? मजबूरी या जरूरी? समझिए

मेटा ने इंस्टाग्राम से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फीचर हटाने का फैसला कर लिया है। अब इस फैसले को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है।

instagram end to end encryption not available

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: SORA

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

दुनियाभर में सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स पर शेयर की गई जानकारी और अन्य डिटेल्स की प्राइवेसी को लेकर बहस जारी है। इस बीच इंस्टाग्राम ने बड़ा एलान किया है कि वह जल्द ही अपने डायरेक्ट मैसेज (DM) में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) की सुविधा बंद कर देगा। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यह फीचर 8 मई 2026 से बंद हो जाएगा। 

इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा ने अपने सपोर्ट पेज पर यह अपडेट दिया और बताया कि यह फीचर बहुत कम यूजर्स इस्तेमाल कर रहे थे, इसलिए इसे बंद करने का फैसला लिया गया है। हालांकि, अब कंपनी के इस फैसले को लेकर लोग कंपनी से तीखे सवाल कर रहे हैं। लोगों को अपने डेटा की सुरक्षा की चिंता हो गई है। कंपनी का कहना है कि बहुत कम लोग इस फीचर का इस्तेमाल कर रहे थे लेकिन अब लोगों का सवाल है कि हमारी प्राइवेसी का क्या?

 

यह भी पढ़ें: कंपनी पढ़ सकेगी इंस्टाग्राम का इनबॉक्स मैसेज? जल्द बदलेगा नियम

E2EE के फायदे

अगर आप अपने किसी दोस्त से अपनी कोई प्राइवेट बात शेयर कर रहे हों, अपने बिजनेस की कोई डिटेल्स शेयर कर रहे हों, अपना कोई प्लान शेयर कर रहे हों या फिर अपनी लाइफ के बारे में कुछ इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हों, तो आप कभी नहीं चाहेंगे कि आपके यह मैसेज कोई तीसरा व्यक्ति पढ़े। E2EE फीचर यही काम करता था। एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन एक सुरक्षा तकनीक है, जिससे मैसेज भेजने वाले और मैसेज पढ़ने वाले की ही मैसेज तक पहुंच होती है। अगर इंस्टाग्राम खुद भी चाहे कि वह आपके मैसेज पढ़े तो इस फीचर के कारण वह ऐसा नहीं कर सकता है। 

आपके लिए क्या बदलेगा?

अब जब इंस्टाग्राम ने  E2EE  फीचर हटाने का फैसला कर लिया है तो लोगों के मन में सवाल है कि उनके लिए इससे क्या बदलेगा। इस फीचर का सीधा मतलब है कि इंस्टाग्राम पर भेजे गए मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के जरिए सुरक्षित रहेंगे। एक किस्म से आप लिफाफे में लगी सील की तरह इसे मान सकते हैं। जब तक लिफाफे पर सील है तब तक कोई भी आपके संदेश को कोई नहीं पढ़ पाएगा लेकिन अगर सील ना हो तो कोई भी व्यक्ति इस संदेश को पढ़ सकता है।

 

अब इंस्टाग्राम ने यह फीचर हटा दिया है तो इसका मतलब है कि जरूरत पड़ने पर इंस्टाग्राम और मेटा आपके मैसेज को देख सकेंगें। हैकर्स से भी इस फीचर से सुरक्षा मिलती थी। हैकर्स भी आपके मैसेज को नहीं देख पाते थे। ऐसे में आपकी चैट सुरक्षित और प्राइवेट ही रहती थी। 

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में कबतक ठंडा रहेगा मौसम? IMD ने 21 मार्च तक का बताया हाल

सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस 

इंस्टाग्राम ने बताया कि इस फीचर को बहुत कम लोग इस्तेमला करते थे इसलिए इस फीचर को हटाने का फैसला लिया गया है। हालांकि, जो लोग इस फीचर का इस्तेमाल करते हैं उन्हें नोटिफिकेशन के जरिए इस फीचर के हटने की जानकारी दी जाएगी। अब लोग सवाल रहे हैं कि इस फीचर को हटाने के पीछे कंपनी का मकसद क्या है। क्या कंपनी इंस्टाग्राम के जरिए हमारी चैट पढ़ना चाहती है? कंपनी ने अभी तक इन आरोपों पर कोई जवाब नहीं दिया है। 

 

सोशल मीडिया पर कुछ लोग सलाह दे रहे हैं कि इंस्टाग्राम पर डीएम में भी अब कोई इस तरह की जानकारी ना शेयर करें जिसके सार्वजनिक होने या फिर किसी को पता चलने से आपका नुकसान हो जाए। इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर प्राइवेसी को लेकर नए सिरे से बहस छिड़ गई है। 

Related Topic:

और पढ़ें