logo

मूड

ट्रेंडिंग:

विकिपीडिया की कॉपी है ग्रोकिपीडिया? एलन मस्क के प्रोजेक्ट की हर बात जानिए

एलन मस्क ने ग्रोकिपीडिया लॉन्च कर दी है। यह एक AI से बनने वाली इनसाइक्लोपीडिया है, जो विकिपीडिया को टक्कर दे सकती है।

Elon Musk

एलन मस्क। (Photo Credit: Sora)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एलन मस्क ने अपनी नई वेबसाइट ग्रोकिपीडिया.कॉम लॉन्च की है। यह एक AI से बनने वाली इनसाइक्लोपीडिया है। यह वेबसाइट भी विकिपीडिया की तरह विस्तृत जानकारी देती है, अंतर बस इतना है कि विकीपीडिया के राइटर आम लोग होते हैं, ग्रोकिपीडिया AI लिखता है। एलन मस्क अक्सर विकिपीडिया पर 'संपादकीय पक्षपात' का आरोप लगाते रहे हैं। अब उन्होंने विकिपीडिया से बेहतर विकल्प ग्रोकिपीडिया को बताया है। एलन मस्क बार-बार कहते हैं कि ग्रोक, दूसरे AI टूल्स से ज्यादा बेहतर है।

एलन मस्क का कहना है कि विकिपीडिया वामपंथी सोच से प्रभावित है, कई कंटेंट ऐसे हैं, जो पक्षपाती तरीके से लिखे गए है। अब एलन मस्क ने अपने प्रोजेक्ट ग्रोकिपीडिया को विकीपीडिया से बेहतर विकल्प बनाया है। उन्होंने यह भी इशारा किया है कि इसे और अपडेट किया जाना बाकी है। 

यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर भी आ गया AI वाला फीचर, चुटकी में एडिट हो जाएगी फोटो

 

एलन मस्क:-
ग्रोकिपीडिया वर्जन 0.1 लाइव है। वर्जन 1.0 10 गुना बेहतर होगा, लेकिन अभी भी 0.1 विकिपीडिया से अच्छा है।

एलन मस्क ने लिखा, 'ग्रोक और ग्रोकिपीडिया का मकसद सिर्फ सच्चाई है। पूरी सच्चाई और कुछ नहीं। हम परफेक्ट नहीं होंगे, लेकिन कोशिश करते रहेंगे।'

विकीपीडिया से कितना अलग है ग्रोकिपीडिया?

ग्रोकिपीडिया का अपना कंटेंट नहीं है। यह विकिपीडिया या दूसरी वेबसाइट से कंटेंट लेता है, उससे अपना कंटेंट तैयार करता है। कई विषय ऐसे हैं, जिनके सोर्स में विकिपीडिया का जिक्र है।ग्रोकिपीडिया दावा करती है कि उसके आर्टिकल ग्रोक AI द्वारा फैक्ट-चेक किए जाते हैं। लोगों का कहना है कि कुछ हिस्से विकिपीडिया की कॉपी लगते हैं। एलन मस्क से एक यूजर ने सवाल किया कि क्या ग्रोक विकिपीडिया पेज का इस्तेमाल करता है? एलन मस्क ने जवाब दिया कि हां, पता है। साल के अंत तक ठीक कर देंगे।


यह भी पढे़ं:  OpenAI का Sora 2 लॉन्च होते ही बना टारगेट, App Store पर छाए फर्जी ऐप

ग्रोकिपीडिया vs विकिपीडिया में अंतर क्या है?

  • ग्रोकिपीडिया का राइटर AI ग्रोक है
  • विकिपीडिया के लेखक आम लोग होते हैं
  • ग्रोक में यूजर एडिटिंग अभी सीमित, पारदर्शिता कम है
  • विकिपीडिया को कोई भी एडिट कर सकता है, हर एडिटिंग का जिक्र होता है
  • ग्रोकिपिडिया कमर्शियल कंपनी से जुड़ा है, AI बायस हो सकता है
  • विकिपीडिया पर करोड़ों आर्टिकल हैं, कई भाषाओं में हैं
  • ग्रोकिपीडिया पर अभी 10 लाख से कम आर्टिकल हैं
     

और पढ़ें