logo

मूड

ट्रेंडिंग:

माइक्रोसॉफ्ट ला रहा AI स्मार्ट बैज, ऑफिस के काम को पूरी तरह से बदल देगी यह तकनीक

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ऐसे नए AI गैजेट्स पर काम कर रही है, जिन्हें ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी पहन सकेंगे या अपनी डेस्क पर रख सकेंगे।

wearable AI gadget

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: AI

माइक्रोसॉफ्ट अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को सिर्फ कंप्यूटर और मोबाइल तक सीमित नहीं रखना चाहता। कंपनी ऐसे नए AI गैजेट्स पर काम कर रही है, जिन्हें ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी पहन सकेंगे या अपनी डेस्क पर रख सकेंगे। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा एक वियरेबल एक्सेस बैज की है, जो आम ऑफिस आईडी कार्ड जैसा दिख सकता है, लेकिन इसके अंदर AI फीचर्स, कैमरा और सुरक्षा से जुड़े सेंसर दिए जा सकते हैं। माइक्रोसॉफ्ट के इस कदम की चर्चा अब पूरी दुनिया में हो रही है। 

 

इस AI बैज का मकसद कर्मचारियों के रोजमर्रा के काम को आसान बनाना है। बताया जा रहा है कि यह बैज मीटिंग के दौरान बातचीत को रिकॉर्ड कर सकता है, उसका ट्रांसक्रिप्ट तैयार कर सकता है और जरूरी पॉइंट्स को नोट्स में बदल सकता है। इससे कर्मचारियों को हर बात हाथ से लिखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी इसे ऐसे AI एजेंट से जोड़ना चाहती है जो यूजर की बात समझकर काम कर सके।

 

यह भी पढ़ें: बंटवारे के दर्द से पंजाबी राज तक, हरियाणा बनने से पहले कैसी थी पंजाब की राजनीति?

एंड्रॉयड बनेगा आधार

माइक्रोसॉफ्ट इस तरह के डिवाइस के लिए एक नए प्लेटफॉर्म पर भी काम कर रहा है। यह प्लेटफॉर्म छोटे और कम पावर वाले गैजेट्स पर AI एजेंट चलाने के लिए बनाया गया है। खास बात यह है कि कंपनी ने इसके लिए Windows के बजाय Android आधारित सिस्टम को चुना है, ताकि डिवाइस हल्के, तेज और कम ऊर्जा में काम करने वाले बन सकें।

डेस्क डिवाइज क्या है?

कंपनी ने एक डेस्क डिवाइस का कॉन्सेप्ट भी सामने रखा है। यह किसी स्मार्ट स्क्रीन जैसा हो सकता है, जो चेहरे की पहचान से अनलॉक हो और यूजर को AI एजेंट तक तुरंत पहुंच दे। वहीं बैज वाला डिवाइस ऑफिस एक्सेस कार्ड की तरह पहना जा सकता है और जरूरत पड़ने पर कैमरे या बटन के जरिए AI असिस्टेंट को एक्टिव कर सकता है।


हालांकि माइक्रोसॉफ्ट फिलहाल इन डिवाइसों को सीधे मार्केट में उतारने की तैयारी में नहीं दिख रहा। इन्हें अभी रेफरेंस डिजाइन के तौर पर देखा जा रहा है, यानी कंपनी चाहती है कि हार्डवेयर बनाने वाली दूसरी कंपनियां इस तकनीक को आगे बढ़ाएं। कुछ बड़ी कंपनियां इस तरह की तकनीक के पायलट टेस्ट में दिलचस्पी दिखा रही हैं। 

प्राइवेसी को लेकर चिंता

इस तकनीक को लेकर माइक्रोसॉफ्ट काफी उत्साहित है, लेकिन इस तकनीक के साथ प्राइवेसी को लेकर सवाल भी उठेंगे। अगर ऑफिस में पहना जाने वाला बैज बातचीत रिकॉर्ड कर सकता है या कैमरे से आसपास देख सकता है, तो कर्मचारियों की निगरानी, डेटा सुरक्षा और सहमति जैसे मुद्दे अहम हो जाते हैं। कंपनियों को साफ बताना होगा कि डेटा कब रिकॉर्ड होगा, कहां स्टोर होगा और कौन उसे देख सकेगा।

 

यह भी पढ़ें: 'हिट एंड रन का दौर खत्म, अब सीधी जंग', कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का हमला

AI वियरेबल्स का चलन बढ़ेगा

AI वियरेबल्स को लोग भविष्य की तकनीक के रूप में देख रहे हैं और ऑफिस में इसका किस तरह इस्तेमाल हो सकता है इसकी चर्चा की जा रही है। उम्मीद है कि आने वाले समय में ऑफिस का काम और ज्यादा ऑटोमेटेड हो सकता है। मीटिंग नोट्स, टास्क मैनेजमेंट, रिमाइंडर और वर्कफ्लो जैसे काम AI एजेंट संभाल सकते हैं, लेकिन इसके साथ ही कर्मचारियों के अधिकारों और प्राइवेसी की सुरक्षा की चिंताएं भी उठ रही हैं। 


और पढ़ें