logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'हिट एंड रन का दौर खत्म, अब सीधी जंग', कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का हमला

अमेरिका और ईरान के बीच कई हफ्तों से लागू संघर्ष विराम समझौता टूट रहा है। एक बार फिर दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमले बढ़ाए हैं। पढ़ें रिपोर्ट।

Iran attack on Kuwait

25 मार्च को कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरान ने बम दागे थे। यह तस्वीर, उसी दिन की है। Photo Credit: PTI

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिका के कुवैत स्थित सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमला किया है। ईरान ने इसे अमेरिका की ओर से अपने केशम द्वीप पर हमले का जवाब बताया है। बुधवार को कुवैत, इराक, बहरीन और अरबील में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। 

IRGC ने कहा कि उसकी एयरोस्पेस फोर्स ने अमेरिकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए, जिनमें टारगेट सफलतापूर्वक नष्ट हो गए। ईरान ने चेतावनी दी है कि अब 'हिट एंड रन' का समय खत्म हो गया है। अगर अमेरिका या उसके सहयोगी फिर कोई गलती करते हैं तो ईरान और भी भारी जवाब देगा और पूरे इलाके को राख बना सकता है।

यह भी पढ़ें: ट्रंप को झटका, चीन की मिसाइल से ईरान ने गिराया F-15; रिपोर्ट में बड़ा दावा

'हिट एंड रन का दौर खत्म, अब राख कर देंगे'

ईरान का आरोप है कि अमेरिका ने पहले उसके क़ेश्म द्वीप पर हमला किया था। केशम द्वीप ईरान का महत्वपूर्ण इलाका है। इस हमले के जवाब में ईरान ने कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। 

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स:-
अब हिट एंड रन का जमाना खत्म हो गया है। अगर अमेरिका या उसके सहयोगी फिर कोई गलती करते हैं तो हम और भी भयंकर जवाब देंगे और पूरे इलाके को राख बना सकते हैं।

 

 

कुवैत की सेना ने क्या कहा है?

कुवैत की सेना ने बताया कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने दुश्मन मिसाइलों और ड्रोन्स को बीच में ही रोक लिया। लोगों को मलबे से दूर रहने और संदिग्ध चीजें तुरंत रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि ईरान की ओर से दागी गई ज्यादातर मिसाइलें अपने टारगेट तक नहीं पहुंच सकीं। 

 

 



यह भी पढ़ें: 'बातों पर भरोसा नहीं...', ट्रंप के वादों को बार-बार खारिज क्यों कर रहा ईरान?

अमेरिका और बहरीन अलर्ट

CENTCOM ने कहा है कि कुछ तो रास्ते में ही गिर गईं या टूट गईं, जबकि बहरीन की ओर जाने वाली मिसाइलों को अमेरिका और बहरीन की एयर डिफेंस ने रोक लिया। अमेरिका ने भी ईरान के केशम द्वीप पर जवाबी कार्रवाई की है। दोनों तरफ से हुए इन हमलों में किसी भी अमेरिकी सैनिक को कोई चोट नहीं आई है। इलाके में तनाव अभी भी बहुत ज्यादा है और दोनों पक्ष अलर्ट पर हैं।


और पढ़ें