ओपनएआई ने ChatGPT हेल्थ लॉन्च कर दिया है। अभी इसका लाभ सिर्फ अमेरिकी यूजर्स उठा पाएगा। उम्मीद है कि बाद में इसे अन्य देशों में रोलआउट किया जाएगा। चैटजीपीटी 18 वर्ष से अधिक के यूजर्स के कनेक्टेड मेडिकल रिकॉर्ड और एपल हेल्थ से मिले डेटा के आधार पर लोगों को व्यक्तिगत स्वास्थ्य की जानकारी देगा। हालांकि अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी हासिल करने से पहले आपको एपल हेल्थ और अन्य मेडिकल रिपोर्ट को चैटजीपीटी के साथ कनेक्ट करना पड़ेगा।
ओपनएआई ने बताया कि हेल्थ ऐप को कई स्तरों की गोपनीयता और सुरक्षा उपायों से बनाया गया है। इसमें यह भी बताया गया है कि कनेक्टेड मेडिकल रिकॉर्ड और एपल हेल्थ से मिली जानकारी और उससे जुड़ी बातचीत का इस्तेमाल मॉडल को ट्रेनिंग देने या टारगेटेड विज्ञापनों में नहीं किया जाता है।
यह भी पढ़ें: मानसून में ये 5 गलतियां आपकी इम्यूनिटी कर सकती हैं कमजोर, आज ही बदलें ये आदतें
कंपनी ने बताया कि अमेरिका में वेब और आईओएस पर लॉग-इन 18 वर्ष या इससे अधिक उम्र के यूजर्स के लिए हेल्थ एप शुरू कर दिया गया है। इसे मुफ्त, गो, प्लस और प्रो प्लान के साथ लॉन्च किया गया। अगर किसी को चैटजीपीटी के हेल्थ एप का इस्तेमाल करना है तो उसे चैटजीपीटी के साइडबार में जाकर हेल्थ एप खोलना होगा। हालांकि यह एप अभी कोडेक्स पर उपलब्ध नहीं है।
चैटजीपीटी से क्या पूछते हैं लोग
- लैब रिपोर्ट को समझना
- अपॉइंटमेंट की प्लानिंग
- डॉक्टर की बात को समझना
- एक स्वस्थ दिनचर्या कैसे बनाएं
चैटजीपीटी ने बताया कि हर हफ्ते लगभग 30 करोड़ से अधिक लोग अपने स्वास्थ्य से जुड़े सवाल पूछते हैं। मगर सवालों से जुड़ी जानकारी एप, वियरेबल डिवाइस, पेशेंट पोर्टल और मेडिकल रिकॉर्ड में अलग-अलग जगह होती है। इस कारण स्वास्थ्य से जुड़ी पूरी तस्वीर को समझना बेहद मुश्किल होता है।
यह भी पढ़ें: आय से 253% ज्यादा संपत्ति, पशु चिकित्सालय के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का केस
अगर आप अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को चैटजीपीटी से जोड़ते हैं तो तमाम जानकारी को जुटाने के बाद रिपोर्ट बनाई जाएगी। चैटजीपीटी का दावा है कि मेडिकल जानकारी मिलने पर आपको नए परिणाम की तुलना पिछले परीक्षणों से करने, पिछली अपॉइंटमेंट के बाद से हुए बदलाव का सारांश बनाने और यह पता लगाने में मदद कर सकता है कि नींद, गतिविधि और व्यायाम आपकी दिनचर्या से कैसे जुड़े हैं। चैटजीपीटी ने यह भी दावा किया कि एक बार मेडिकल प्रोफाइल से कनेक्ट करने पर आपको बार-बार जानकारी अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी।