logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ये 5 कार केयर टिप्स आपको गर्मियों में बड़ी परेशानी से बचा सकते हैं

भीषण गर्मी में कार को खराब होने से बचाने के लिए टायर प्रेशर और कूलेंट चेक करना बहुत जरूरी है। इन आसान टिप्स को अपनाकर आप इंजन और एसी की लाइफ बढ़ा सकते हैं।

Symbolic Image, Photo Credit: Freepik

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

गर्मियों के मौसम में तेज धूप और बढ़ता तापमान न सिर्फ इंसानों की सेहत बिगाड़ता है, बल्कि आपकी कार के लिए भी कई तरह की मुश्किलें खड़ी कर देता है। अक्सर देखा गया है कि चिलचिलाती गर्मी में लंबी दूरी तय करते समय कार के टायर फटने, इंजन के अचानक ओवरहीट होने या एसी की कूलिंग कम होने जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। इन परेशानियों की वजह से न सिर्फ आपका सफर खराब होता है, बल्कि जेब पर भी भारी असर पड़ता है। 

 

अगर आप चाहते हैं कि आपकी गाड़ी इस मौसम में आपका साथ न छोड़े और आप बिना किसी डर के कहीं भी सफर कर सकें, तो आपको अपनी कार की सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत है। नीचे दिए गए कुछ आसान और असरदार तरीके आपकी कार को भीषण गर्मी में भी फिट रखने में मददगार साबित होंगे।

 

यह भी पढ़ें: बिना ऐड्रेस प्रूफ के 5 किलो वाला गैस सिलेंडर मिलेगा या नहीं? नियम जान लीजिए

टायर फटने के खतरे को ऐसे टालें

सड़क की तपिश और टायर के बीच होने वाला घर्षण गर्मियों में टायर फटने का सबसे बड़ा कारण बनता है। जब बाहर का तापमान बढ़ता है, तो टायर के अंदर मौजूद हवा फैलती है, जिससे प्रेशर बढ़ जाता है। ऐसे में हफ्ते में कम से कम एक बार टायर प्रेशर की जांच जरूर करवाएं। हमेशा ध्यान रखें कि टायर में न तो हवा कम हो और न ही बहुत ज्यादा, क्योंकि दोनों ही स्थितियां खतरनाक हो सकती हैं।

इंजन को ओवरहीट होने से बचाएं

इंजन कार का दिल होता है और इसे ठंडा रखना कूलेंट का काम है। गर्मी में इंजन का तापमान बहुत जल्दी बढ़ जाता है, इसलिए बोनट खोलकर यह कन्फर्म करें कि कूलेंट का लेवल सही है। अगर कूलेंट गंदा दिखा रहा है या काफी समय से नहीं बदला गया है, तो उसे बदलवा लेना ही समझदारी है। इसके अलावा रेडिएटर की सफाई भी जरूरी है। ताकि हवा का बहाव सही रहे और इंजन ठंडा बना रहे।

केबिन को रखें एकदम ठंडा

धूल भरी आंधी और प्रदूषण की वजह से कार के एसी फिल्टर जल्दी जाम हो जाते हैं। अगर फिल्टर में गंदगी होगी, तो एसी को केबिन ठंडा करने के लिए ज्यादा ताकत लगानी पड़ेगी, जिससे प्रेटोल की खपत भी बढ़ जाएगी। गर्मियों की शुरुआत में ही एसी की सर्वीस करवा लें और गैस का प्रेशर चेक करवाएं। साफ फिल्टर और सही गैस लेवल आपको भीषण गर्मी में भी शिमला जैसी ठंडक का अहसास देगा।

अचानक होने वाले ब्रेकडाउन से बचें

तेज गर्मी बैटरी के अंदर मौजूद केमिकल्स पर बुरा असर डालती है, जिससे बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो सकती है। बैटरी के ऊपर जमा होने वाले सफेद पाउडर (कोरोजन) को साफ रखें और चेक करें कि बैटरी के तार कहीं से ढीले  तो नहीं हैं। अगर आपकी बैटरी तीन-चार साल पुरानी है, तो एक बार उसकी वोल्टेज जरूर चेक करवा लें ताकि आपको कहीं सुनसान सड़क पर गाड़ी धक्का न लगानी पड़े।

 

यह भी पढ़ें: केदारनाथ यात्रा के लिए कैसे बुक करें हेलीकॉप्टर? आसान तरीका जानिए

तेल की सही जांच करें

इंजन ऑयल और ब्रेक ऑयल जैसे जरूरी तेल गाड़ी के हिस्सों को सही तरह से चलाने में मदद करते हैं। ज्यादा गर्मी की वजह से ये तेल पतले हो जाते हैं, जिससे गाड़ी के पुर्जे आपस में रगड़ खा सकते हैं और खराब हो सकते हैं। इसके साथ ही वाइपर के पानी वाले टैंक में थोड़ा सा शैम्पू जरूर डाल दें, ताकि शीशे पर जमी धूल आसानी से साफ हो जाए और आपको सामने का रास्ता साफ दिखाई दे।

Related Topic:#Utility News

और पढ़ें