logo

मूड

ट्रेंडिंग:

छठ पर अभी भी घर जाने का मौका, दिल्ली से आज चलेंगी 26 स्पेशल ट्रेन; देखें डिटेल

आज यानी 13 नवंबर को दिल्ली क्षेत्र से 26 स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। इन 26 स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों को राहत मिलेगी। इसके अलावा, कल भी दिल्ली से 25 स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना है।

स्पेशल ट्रेन, Chhath Puja Special Trains,

छठ पूजा स्पेशल ट्रेन, Photo Credit-Khabargaon

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नहाय-खाए के साथ शुक्रवार से तीन दिवसीय पवित्र छठ महापर्व शुरू हो रहा है। उत्तर रेलवे ने बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाले लोगों की भारी संख्या को देखते हुए आज भी स्पेशल ट्रेनों का बंदोबस्त किया है। आज यानी 13 नवंबर को दिल्ली क्षेत्र से 26 स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। इन 26 स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों को राहत मिलेगी। इन गाड़ियों के अलावा जो नियमित एक्सप्रेस और सुपर फास्ट ट्रेनें हैं वह भी अपने निर्धारित समय पर चलेंगी।

 

उत्तर रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आज स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा आनंद विहार से 7, दिल्ली शकूरबस्ती से 5, हजरत निजामुद्दीन से 1, दिल्ली जंक्शन यानी पुरानी दिल्ली से 1 और रोहतक से 1 स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। रेलवे का कहना है कि इनके अलावा, भीड़ और मांग के अनुसार अनारक्षित विशेष ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। 

 

यह भी पढ़ें: स्टील प्लांट के कचरे से बनेगा सीमेंट-कंक्रीट, रेलवे ट्रैक पर भी होगा इस्तेमाल

रेल कर्मचारियों से लें जानकारी 

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को लेकर स्टेशनों पर व्यापक प्रबंध किए हैं। यात्री स्टेशन पर पहुंचकर स्पेशल ट्रेनों की जानकारी ले सकते हैं। रेलवे के कर्मचारी ट्रेनों के समय और उनके प्लेटफार्म पूछे जाने पर यात्रियों को जानकारी देत रहे हैं। गुरुवार को दिल्ली क्षेत्र से 33 स्पेशल ट्रेनें (31 विशेष और 2 अनिर्धारित/अनशेड्यूल्ड) चलाई गई थीं। इनमें सबसे ज्यादा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 11 और आनंद विहार से सात विशेष रेलगाड़ियां चलाई गई थीं। 

कल भी चलेंगी 25 स्पेशल ट्रेनें 

जो लोग छठ पूजा मनाने के लिए बिहार जाना चाहते हैं, उनके लिए रेलवे ने शनिवार यानी 14 नवंबर को भी स्पेशल ट्रेनों का प्रबंध किया है। जानकारी देते हुए रेलवे ने कहा कि  शनिवार को दिल्ली क्षेत्र से 25 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन प्रस्तावित है। उत्तर रेलवे ने छठ पर्व के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों, विशेष रूप से देश के पूर्वी हिस्सों की ओर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। 

 

इसमें नई दिल्ली से 7, आनंद विहार से 5, शकूरबस्ती से 7, हजरत निजामुद्दीन से 3, दिल्ली जंक्शन से 2 और रोहतक से 1 स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसमें जानकारी दी गई है कि इनके अलावा, भीड़ और मांग के अनुसार अनारक्षित विशेष रेलगाड़ियां भी चलाई जाएंगी। 


और पढ़ें