logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रेलवे का तोहफा, नंदा देवी और दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस के नए स्टॉपेज का एलान

UP-उत्तराखंड रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। उत्तर रेलवे ने नंदा देवी और दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस के कुछ स्टेशनों पर ट्रायल के तौर पर नए ठहराव देने का फैसला किया है।

representative image of train

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Chatgpt

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों की मांग को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दो प्रमुख ट्रेनों के कुछ स्टेशनों पर ट्रायल के तौर पर नए ठहराव देने का फैसला किया है। इनमें देहरादून-कोटा-देहरादून नंदा देवी एक्सप्रेस और दिल्ली जंक्शन-हरिद्वार-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों के नए स्टॉपेज शुरू होने से छोटे शहरों, कस्बों और आसपास के गांवों में रहने वाले यात्रियों को बड़े शहरों तक आने-जाने में काफी सुविधा होगी।

 

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) हिमांशु शेखर उपाध्याय की ओर से 9 सितंबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, दोनों ट्रेनों के नए ठहराव का शेड्यूल तय कर दिया गया है। नंदा देवी एक्सप्रेस का देवबंद स्टेशन पर ठहराव 10 सितंबर 2026 से, जबकि दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस का सकौती टांडा और रोहाना कलां में ठहराव 11 सितंबर से प्रभावी होगा।

 

यह भी पढ़ें: महाकाल से सोमनाथ तक, IRCTC सप्त ज्योतिर्लिंग यात्रा, रूट से किराया तक, सब जानिए

किनते बजे देवबंद में रुकेगी नंदा देवी एक्सप्रेस?

ट्रेन नंबर 12402 देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस रात 1:45 बजे देवबंद पहुंचेगी और 1:47 बजे रवाना होगी। वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 12401 कोटा-देहरादून एक्सप्रेस रात 2:25 बजे देवबंद पहुंचेगी और 2:27 बजे रवाना होगी। रेलवे ने यह ठहराव प्रायोगिक आधार पर शुरू किया है। इससे देवबंद और आसपास के इलाकों के यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए दूर के स्टेशनों पर जाने की जरूरत कम होगी।

दो जगह रुकेगी दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस

11 सितंबर से ट्रेन नंबर 14303 दिल्ली जंक्शन-हरिद्वार एक्सप्रेस सकौती टांडा और रोहाना कलां में रुकेगी। ट्रेन शाम 7:46 बजे सकौती टांडा पहुंचेगी और 7:47 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह 8:23 बजे रोहाना कलां पहुंचेगी और 8:24 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन नंबर 14304 हरिद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस सुबह 11:34 बजे रोहाना कलां पहुंचेगी और 11:35 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन 12:15 बजे सकौती टांडा पहुंचेगी और 12:16 बजे रवाना होगी।

 

रेलवे ने यात्रियों को ट्रेन के समय, रूट और ठहराव की ताजा जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 पर संपर्क करने या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) देखने की सलाह दी गई है।


और पढ़ें