logo

ट्रेंडिंग:

भारत टैक्सी ऐप में ऐसा क्या होगा कि ड्राइवर-पैसेंजर दोनों खुश होंगे? समझ लीजिए

भारत टैक्सी ऐप से आम आदमी को बड़ी राहत मिल सकती है। ऑनलाइन टैक्सी पोर्टल की बेतहाशा बढ़ती महंगाई पर लगाम लग सकती है।

Transport

प्रतीकात्मक तस्वीर। Photo Credit: Sora

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

भारत सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'भारत टैक्सी ऐप' की जनवरी में शुरुआत हो सकती है। यह प्लेटफॉर्म, कैब सुविधा देने वाली कंपनियों का एक आसान और सस्ता विकल्प होगा, जिससे आम आदमी को बड़ी राहत मिल सकती है। अभी तक ऑनलाइन कैब सर्विस का इस्तेमाल करने वाले लोग महंगे किराए की शिकायत करते रहे हैं।'

ऑफिस ऑवर' के दौरान काम कैब का चार्ज और महंगा हो जाता है। यह सर्विस, प्राइवेट कंपनियों की बढ़ती मनमानी के विकल्प में दी जाएगी। भारत टैक्सी ऐप, ज्यादा पारदर्शी ऐप आधारित सेवा होगी। कैब के चार्ज बार-बार बढ़ने की वजह से आम लोगों को परेशानी होनी चाहिए। 1 जनवरी को दिल्ली में यह सर्विस शुरू हो सकती है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी से करनी है किसी की शिकायत? सबसे आसान तरीका जान लीजिए

भारत टैक्सी ऐप में क्या नया होगा?

  • ऑटो रिक्शॉ, कार, बाइक सर्विस इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए लोगों को सस्ती दरों पर कैब सर्विस मिल सकती है। यात्रियों और ड्राइवरों, दोनों को इस ऐप से ज्यादा लाभ मिल सकता है। उनके पास सरकारी और ज्यादा भरोसेमंद ऐप का विकल्प होगा। 

  • केंद्रीय गृह सहकारिता मंत्री अमित शाह ने संसद में इसका एलान किया था। भारत टैक्सी एक नई कैब ऐप है, जो सरकार की मदद से चलाई जाएगी। 

  • भारत टैक्सी ऐप में ड्राइवरों को किराए का 80 फीसदी से ज्यादा हिस्सा मिलेगा। कुछ मेंबरशिप के लिए पैसे चार्ज किए जाएंगे। प्राइवेट ऐप ज्यादा कमीशन लेते हैं, यहां कमीशन कम या जीरो मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें: घर में रूम हीटर कैसे चलाएं, क्या सावधानी बरतें, नोट कीजिए टिप्स

यात्रियों को क्या सुविधा मिलेगी?

  • यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का ख्याल रखा जाएगा।  ऐप की रियल-टाइम ट्रैकिंग होगी। हर भारतीय भाषा में यह ऐप मिल सकता है। केवल वही ड्राइवर जुड़ सकेंगे, जिनका वेरिफिकेशन होगा, एड्रेस प्रूफ होगा। 

  • भारत ऐप के किए 24 घंटे कस्टमर सपोर्ट और सुरक्षा फीचर्स दिए जाएंगे। पुलिस की नजर होगी, जिससे राइडिंग और आसान बन सके। ऑटो, कार, बाइक सभी ऑप्शन मिलेंगे।

  • दिल्ली में पहले से ही करीब 56,000 ड्राइवर रजिस्टर हो चुके हैं। यह ऐप फिक्स्ड किराया वाला होगा। नए नियम ज्यादा पारदर्शी होंगे, कोई अतिरिक्त सरचार्ज नहीं देना होगा।  
Related Topic:

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap