logo

मूड

ट्रेंडिंग:

LPG सिलेंडर से गाड़ियों तक, दिसंबर में बदलेंगे ये नियम; जानिए क्या होगा असर?

1 दिसंबर 2026 से देश में आम आदमी की जेब से जुड़े कई बड़े नियम बदलने जा रहे हैं। इनमें LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा, SBI क्रेडिट कार्ड पर नया शुल्क, टाटा की गाड़ियों का महंगा होना, कमोडिटी ट्रेडिंग और जीएसटी से जुड़े अहम बदलाव शामिल हैं।

Representative image

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नवंबर का महीना खत्म होने वाला है और कुछ ही दिनों में साल का आखिरी महीना यानी दिसंबर शुरू होने वाला है। 1 दिसंबर 2026 से देश में रोजमर्रा के खर्चों, बैंकिंग और कारोबार से जुड़े कई नए नियम लागू होने जा रहे हैं। इनका सीधा असर किचन से लेकर कार खरीदने वालों तक की जेब पर पड़ेगा।

 

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों का गैस सिलेंडर के दाम तय करने से लेकर स्टेट बैंक के क्रेडिट कार्ड पर लगने वाले नए चार्ज तक, कई क्षेत्रों में बड़े फेरबदल देखने को मिलेंगे। इसके अलावा शेयर बाजार में कमोडिटी ट्रेडिंग, GST रजिस्ट्रेशन और पेंशनभोगियों से जुड़े नियमों में भी बदलाव होने जा रहा है। पढ़िए क्या-क्या बदलने जा रहा है- 

 

यह भी पढ़ें: मिनरल वाटर और पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर में अंतर? बोतल खरीदने से पहले जानें 5 बातें

LPG सिलेंडर और ATF की कीमतें

हर महीने की पहली तारीख की तरह 1 दिसंबर 2026 को भी तेल कंपनियां रसोई गैस ( LPG ) और हवाई ईंधन (ATF) की कीमतों की समीक्षा करेंगी। बीते कुछ महीनों से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दामों में लगातार बदलाव देखा गया है, जबकि 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर रही हैं। नई कीमतों का असर घरेलू बजट और बाहर खाने-पीने के खर्च पर पड़ सकता है। इसके साथ ही घरेलू गैस का इस्तेमाल करने के लिए आधार बायोमेट्रिक e-KYC और बुकिंग नियमों को लेकर भी सख्ती बरती जा रही है।

SBI क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करना होगा महंगा

अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो 1 दिसंबर से आपको ज्यादा शुल्क देना पड़ सकता है। बैंक की तरफ से 27 अक्टूबर को दी गई जानकारी के मुताबिक, अब एक महीने में 30,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांसपोर्टेशन ट्रांजैक्शन और 50,000 रुपये से अधिक के फ्यूल खर्च पर 1 प्रतिशत का अतिरिक्त चार्ज वसूला जाएगा।

टाटा मोटर्स की कारें और SUV होंगी महंगी

अगर आप टाटा मोटर्स की नई गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं तो 1 दिसंबर से आपकी जेब पर थोड़ा और बोझ बढ़ेगा। कंपनी ने 24 नवंबर को घोषणा की थी कि वह अपनी पैसेंजर गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। पेट्रोल, डीजल से लेकर इलेक्ट्रिक गाड़ियों तक सभी मॉडल इस बढ़ोतरी में शामिल हैं। अलग-अलग वैरिएंट के हिसाब से दामों में 0.5 % तक का इजाफा हो सकता है।

कमोडिटी ट्रेडिंग में SEBI के नए मार्जिन नियम

SEBI ने कमोडिटी डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग करने वालों के लिए इनिशियल मार्जिन के नियमों में बदलाव किया है, जो 1 दिसंबर से लागू होंगे। नए नियम के तहत अब कमोडिटी की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव के आधार पर ट्रेडर्स को शुरुआती मार्जिन रखना होगा। इसके लिए तीन कैटेगरी बनाई गई हैं। कम उतार-चढ़ाव वाली कमोडिटी पर 6%, मध्यम पर 8% और ज्यादा उतार-चढ़ाव वाली कमोडिटी पर 10% मार्जिन रखना जरूरी होगा।

GST रजिस्ट्रेशन रद्द करने की प्रक्रिया में बदलाव

सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्स एंड कस्टम्स (CBIC) ने 25 नवंबर को नोटिफिकेशन जारी कर सेंट्रल CGST नियम 2017 में बदलाव किया है। 1 दिसंबर से लागू होने वाले इस नियम के तहत GST रजिस्ट्रेशन कैंसिल कराने की प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाया गया है। अब पात्र आवेदनों को GST कॉमन पोर्टल के जरिए सीधे इलेक्ट्रॉनिक तरीके से प्रोसेस किया जाएगा, जबकि जिन मामलों में रिटर्न पेंडिंग है या कोई टैक्स बकाया है, उन्हें जांच के लिए संबंधित अधिकारी के पास भेजा जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: बार-बार PUC सर्टिफिकेट बनवाने का झंझट खत्म, BS-6 गाड़ियों में 3 साल तक रहेगा वैध

अन्य जरूरी बातें जिनका रखें ध्यान

केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के लिए अपना जीवन प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर है। समय पर सर्टिफिकेट जमा न करने पर 1 दिसंबर से पेंशन रुक सकती है या उसमें देरी हो सकती है। UIDAI ने आधार ऐप के जरिए ईमेल पता अपडेट करने पर लगने वाले 75 रुपये के शुल्क को 31 दिसंबर 2026 तक पूरी तरह माफ कर दिया है। दिसंबर के पहले हफ्ते में (2 से 4 दिसंबर के बीच) भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक होनी है। इसमें ब्याज दरों को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

Related Topic:#Utility News

और पढ़ें