logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एक्सपायरी डेट वाली चीजें इस्तेमाल करते हैं? जानें क्या हो सकता है नुकसान

एक्सपायरी और बेस्ट बिफोर डेट में फर्क समझना जरूरी है। इसके अलावा घर की कई रोजमर्रा की चीजों को भी समय पर बदलना चाहिए।

AI generated image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हमारे घर में खाने-पीने की चीजों से लेकर दवाइयां, कॉस्मेटिक्स और दूसरी कई चीजें रखी रहती हैं। कई बार पैकेट पर लिखी एक्सपायरी डेट निकल जाने का बाद भी लोग उन्हें फेंकने के बजाय इस्तेमाल कर लेते हैं। कुछ लोगों को लगता है कि तारीख निकलने के एक दो दिन बाद तक चीज इस्तेमाल करने से कोई दिक्कत नहीं होगी लेकिन हर चीज के मामले में ऐसा करना सही नहीं है। खासकर दवाइयों और उन खाने की चीजों में जिन पर एक्सपायरी या यूज बाय डेट दी गई है, तारीख के बाद इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

 

हालांकि एक जरूरी बात समझना भी जरूरी है कि पैकेट पर लिखी बेस्त बिफोर और एक्सपायरी/यूज बाय डेट एक जैसी नहीं होती। एफएसएसआई के अनुसार, यूज बाय या एक्सपायरी के बाद खाने की चीज को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जबकि 'बेस्त बिफोर के बाद कुछ चीजें सुरक्षित हो सकती हैं लेकिन उनकी क्वालिटी कम हो सकती है। इसलिए पैकेट पर लिखी तारीख को देखकर ही फैसला करना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: e-Shram Card से दुर्घटना होने पर क्लेम कैसे करें? सही तरीका जानिए

एक्सपायरी चीजों के इस्तेमाल से क्या होता है नुकसान?

चीजों से एक्सपायरी डेट निकल जाने पर उसका इस्तेमाल करने से हर बार नुकसान हो यह जरूरी नहीं है लेकिन कुछ चीजों में इसका खतरा बढ़ जाता है। खासकर खाने-पीने की चीजें एक्सपायरी के बाद खराब हो सकती हैं और उन्हें खाने से पेट दर्द, उल्टी, दस्त या फूड पॉइजनिंग जैसी परेशानी हो सकती है। एक्सपायरी दवा लेने से दवा पहले जितना अच्छा काम नहीं कर सकती। ऐसे में बीमारी ठीक होने में परेशानी हो सकती है। इसलिए दवा की डेट निकल गई है तो उसे बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं लेना चाहिए।

 

इसी तरह एक्सपायरी या बहुत पुरानी कॉस्मेटिक्स और पर्सनल केयर चीजों से त्वचा पर जलन, खुजली या एलर्जी जैसी परेशानी हो सकती है। हर चीज की स्थिति अलग होती है इसलिए सिर्फ यह देखकर कि सामान दिखने में ठीक है उसे इस्तेमाल करना सही नहीं है। खासकर खाने की चीजों और दवाइयों पर लिखी एक्सपायरी या यूज बाय डेट को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

बेस्ट बिफोर और एक्सपायरी में क्या फर्क है?

बेस्ट बिफोर का मतलब है कि इस तारीख तक खाने की चीज का स्वाद, खुशबू और क्वालिटी अच्छी रहने की उम्मीद होती है। इसके बाद उसकी क्वालिटी कम हो सकती है। एफएसएसएआई के अनुसार, बेस्त बिफोर निकल जाने का मतलब हर बार यह नहीं है कि खाना तुरंत खराब हो गया है लेकिन अगर खाना खराब दिखे, बदबू आए या सुरक्षित न लगे तो उसे नहीं खाना चाहिए।

 

एक्सपायरी या यूज बाय का मतलब है कि इस तारीख के बाद खाने की चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। एफएसएसएआई के अनुसार, एक्सपायरी या यूज बाय डेट निकलने के बाद ऐसी चीज खाना सेहत के लिए सुरक्षित नहीं माना जाता।

 

यह भी पढ़ें: पैक्ड फूड पर FSSAI लाइसेंस नंबर असली है या नकली? ऐसे करें मिनटों में चेक

घर की इन चीजों को भी समय पर बदलना जरूरी है

1. टूथब्रश- टूथब्रश के ब्रिसल्स घिसने या फैलने लगें तो उसे बदल देना चाहिए। पुराने ब्रश से दांतों की सफाई पहले जैसी अच्छी नहीं हो पाती।

2. तौलिया- तौलिए में नमी और गंदगी जमा हो सकती है। अगर उसमें बदबू आने लगे, कपड़ा खराब हो जाए या ठीक से साफ न हो रहा हो तो नया तौलिया लेना बेहतर है।

3. तकिया- समय के साथ तकिए में धूल, पसीना और दूसरी गंदगी जमा हो सकती है। तकिया बहुत पुराना हो जाए या अपना शेप खो दे तो उसे बदल देना चाहिए।

4. किचन स्पंज- गीला स्पंज लंबे समय तक इस्तेमाल करने से उसमें बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं। इसलिए स्पंज को समय-समय पर बदलना और इस्तेमाल के बाद अच्छी तरह सुखाना जरूरी है।

5. मेकअप स्पंज- मेकअप स्पंज में प्रोडक्ट और गंदगी जमा हो सकती है। अगर उसे साफ करने के बाद भी गंदगी बनी रहे, बदबू आए या उसकी हालत खराब हो जाए तो उसे बदल दें।

6. पानी की बोतल- बोतल को रोज साफ करना जरूरी है। अगर उसमें खरोंच, बदबू या अंदर ऐसी गंदगी जमा हो गई है जिसे साफ करना मुश्किल है तो उसे बदल देना बेहतर है।

7. प्लास्टिक के डिब्बे- पुराने प्लास्टिक कंटेनर में गहरी खरोंच, बदबू या रंग बदलने जैसी समस्या दिखे तो उसे बदल देना चाहिए। खासकर खाने का सामान रखने वाले डिब्बों की सफाई का ध्यान रखें।

8. कटिंग बोर्ड- कटिंग बोर्ड पर बहुत ज्यादा कट के निशान पड़ जाएं और उसकी सतह साफ करना मुश्किल हो जाए तो उसे बदलना बेहतर है। इन दरारों में खाने के छोटे टुकड़े और गंदगी फंस सकती है।

9. रसोई के कपड़े- किचन में इस्तेमाल होने वाले कपड़े लगातार गीले और गंदे रहते हैं। अगर उनमें बदबू आने लगे या धुलने के बाद भी साफ न हों तो उन्हें बदल देना चाहिए।

10. मेकअप और कॉस्मेटिक्स- इन चीजों पर दी गई एक्सपायरी डेट या खोलने के बाद इस्तेमाल की अवधि जरूर देखें। रंग, गंध या बनावट बदल जाए तो इस्तेमाल न करें।

 

Related Topic:#Utility News#FSSAI

और पढ़ें