logo

मूड

ट्रेंडिंग:

घर बैठे, बिना एजेंसी गए कैसे बुक करें LPG सिलेंडर? आसान तरीका जानिए

अब गैस बुकिंग के लिए बाहर जाने या लाइन लगाने की जरूरत नहीं है, बस कुछ क्लिक या कॉल से काम हो जाता है। कैसे, आइए जानते हैं।

LPG Cylinder

अब गैस की आसान ऑनलाइन बुकिंग भी हो जाती है। AI इमेज। Photo Credit: Sora

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिका, इजरायल और ईरान की जंग की वजह से दुनियाभर में गैस की किल्लत हो रही है। भारत पर भी इसका असर पड़ा है। गैस की वजह से लोग परेशान हैं, बुकिंग करने में परेशानी हो रही है। लोग गैस एजेंसियों के बाहर चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें गैस आसानी से नहीं मिल पा रही है। लोग ऐसे दावे कर रहे हैं लेकिन क्या आपको पता है कि आप बिना गैस एजेंसी गए आसानी से चुटकियों में गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं और डीलर, आपके घर खुद गैस लेकर पहुंच जाएगा। 

अब गैस के लिए जरा भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। सरकार, गैस का इंतजाम कर रही है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए गैस से लदी जहाजें भी भारत पहुंच रही हैं। अगर आप सही तरीका चुनते हैं, आपके पास LPG कनेक्शन है तो आपके घर तक सिलेंडर आसानी से पहुंच जाएगा और आपको परेशान होने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। यह काम कैसे होगा, आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ें: LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया अपडेट, सरकार के नए नियम जानकर चौंक जाएंगे

इंडियन LPG सिलेंडर वाले कैसे बुक करें?

अगर आप व्हाट्सऐप से बुक करना चाहते हैं तो 7588888824 पर 'Hi' लिखकर भेजिए। अगर आप मिस्डकॉल से बुक करना चाहते हैं तो 8454955555 पर मिस्ड कॉल करें। अगर आप SMS से बुक करना चाहते हैं तो 7718955555 पर मैसेज भेजें। इसे इंडियन ऑयल ऐप से भी बुक कर सकते हैं। www.cx.indianoil.in पर जाकर ऑनलाइन भी बुक कर सकते है। 

HP LPG सिलेंडर वाले कैसे बुक करें?

HP पे मोबाइल ऐप या उमंग ऐप से आप गैस बुक कर सकते हैं। अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 8888823456 पर कॉल करके भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। 9493602222 पर एक मिस्ड कॉल देकर भी बुकिंग कर सकते हैं। व्हाट्सएप से भी बुकिंग बहुत आसान है। अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से 9222201122 पर सिर्फ 'Hi' लिखकर मैसेज भेज दें, बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके अलावा आप www.myhpgas.in वेबसाइट पर जाकर भी ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बिना ऐड्रेस प्रूफ के 5 किलो वाला गैस सिलेंडर मिलेगा या नहीं? नियम जान लीजिए

भारत गैस के लिए LPG सिलेंडर बुक कैसे करें?

अगर आप भारत गैस का LPG सिलिंडर बुक करना चाहते हैं तो अब बहुत आसान हो गया है। अगर आप व्हाट्सऐप से बुक करना चाहते हैं तो 1800224344 पर 'Hi' लिखकर भेजिए। अगर आप मिस्ड कॉल से बुक करना चाहते हैं तो 7715012345 या 7718012345 पर मिस्ड कॉल करें। इसे आप SMS से बुक कर सकते हैं। इन नंबरों पर आपको 'LPG' लिखकर मैसेज करना होगा। आप इसे Bharat Gas मोबाइल ऐप से भी बुक कर सकते हैं। www.ebharatgas.com या my.ebharatgas.com पर जाकर ऑनलाइन भी आसानी से बुकिंग कर सकते हैं।


और पढ़ें