आज के समय में जन्म प्रमाण पत्र सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। बच्चे के जन्म के बाद इसे बनवाना बहुत जरूरी होता है क्योंकि स्कूल में एडमिशन से लेकर पासपोर्ट, आधार कार्ड और कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक इसकी जरूरत पड़ती है। अब सरकार ने इसकी प्रक्रिया भी काफी आसान कर दी है।
जन्म प्रमाण पत्र सरकारी और गैर सरकारी कार्यों के लिए आवश्यक माना जाता है। यह एक ऐसा दस्तावेज होता है जो किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख, स्थान और माता-पिता के नाम की पुष्टि करता है। जन्म प्रमाण पत्र वैसे तो हॉस्पिटल में बनता है लेकिन अगर किसी वजह से यह प्रमाण पत्र वहां नहीं बना तो आप घर बैठे ही ऑनलाइन पोर्टल की मदद से जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। इस रिर्पोट में स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताया गया है।
यह भी पढ़ें: ITR क्या है? जानिए इसे फाइल करना क्यों है जरूरी
जन्म प्रमाण पत्र क्यों जरूरी है?
जन्म प्रमाण पत्र किसी व्यक्ति की जन्म तिथि, जन्म स्थान और पहचान का आधिकारिक प्रमाण होता है। इसकी जरूरत कई कामों में पड़ती है, जैसे-
- स्कूल या कॉलेज में एडमिशन के समय
- आधार कार्ड बनवाने के लिए
- पासपोर्ट बनवाने के लिए
- सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए
- वोटर आईडी और अन्य जरूरी दस्तावेज बनवाने में
- नौकरी और कई सरकारी कामों में उम्र का प्रमाण देने के लिए
जन्म के कितने दिन बाद आवेदन कर सकते हैं?
- जन्म के 21 दिनों के अंदर आवेदन करना सबसे बेहतर होता है।
- 21 दिन के बाद से 30 दिनों के अंदर आवेदन करने पर कोई फीस नहीं है।
- 30 दिन के बाद आवेदन करने पर लेटलतीफी फीस या शपथ पत्र लग (Affidavit) सकता है।
यह भी पढ़ें: ITR फाइल करने के लिए कौन-कौन से कागज चाहिए? सब जान लीजिए
ऑनलाइन कैसे बनवाएं जन्म प्रमाण पत्र?
अगर आपके राज्य में ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है तो आप घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले Civil Registration System (CRS) पोर्टल पर जाएं।
- नया यूजर हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉग इन करने के बाद Birth Registration का विकल्प चुनें।
- मांगी गई जानकारी जैसे बच्चे का नाम, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम और पता भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन सबमिट कर दें।
- आवेदन मंजूर होने के बाद जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।
कौन-कौन से दस्तावेज लगते हैं?
- अस्पताल से मिला जन्म प्रमाण (अगर अस्पताल में जन्म हुआ हो)
- माता-पिता का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- अन्य दस्तावेज जो कुछ राज्यों में मांगा जा सकता है।
ध्यान रखने योग्य बातें
बच्चे के जन्म के बाद जितनी जल्दी हो सके जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर देना चाहिए। अगर आप ज्यादा देर से आवेदन करते हैं तो कुछ और दस्तावेज देने पड़ सकते हैं। इसलिए समय रहते जन्म प्रमाण पत्र बनवा लेना बेहतर होता है।