logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिजली का बिल आधा करने के 6 आसान उपाय, आज से ही अपनाएं 

अगर आप हर महीने आने वाले बिजली बिल से परेशान हैं तो आज ही आजमाएं ये आसान उपाय। इनकी मदद से घर में बिजली की खपत कम होगी और बिल में भी अच्छी बचत हो सकती है।

Ways to cut electricity bills in half

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हर महीने बढ़ता बिजली का बिल ज्यादातर लोगों की परेशानी बन जाता है। खासकर गर्मियों और बरसात के मौसम में एसी, कूलर पंखे और दूसरे इलेक्ट्ऱॉनिक उपकरण ज्यादा चलने से बिजली की खपत बढ़ जाती है। कुछ छोटी-छोटी आदतें अपनाकर आप बिजली का इस्तेमाल कम कर सकते हैं। इस रिपोर्ट में आपको 6 आसान उपाय बताए गए हैं जिनकी मदद से आपके घर की न सिर्फ बिजली बचेगी बल्कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की लाइफ भी बढ़ सकती है।

 

बिजली का बिल कम करने के लिए बड़े बदलाव करने की जरूरत नहीं होती। अगर आप रोजमर्रा की कुछ अच्छी आदतें अपना लें और बिजली का सोच-समझकर इस्तेमाल करें तो हर महीने बिल में अच्छी बचत हो सकती है। यही छोटे-छोटे बदलाव लंबे समय में आपकी जेब पर बड़ा असर डाल सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: गर्भधारण से पहले क्यों जरूरी है गर्भाधान संस्कार? जानिए आयुर्वेद क्या कहता है

1. LED बल्ब का करें इस्तेमाल

अगर आपके घर में अभी भी पुराने बल्ब या ट्यूबलाइट लगे हैं तो उनकी जगह LED बल्ब लगाएं। LED बल्ब कम बिजली खर्च करती हैं और लंबे समय तक चलते हैं। इससे हर महीने बिजली के बिल में फर्क दिखाई दे सकता है।

2. AC का तापमान सही रखें

गर्मियों में कई लोग एसी का तापमान 18 या 20 डिग्री पर चला देते हैं जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है। विशेषज्ञ 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रखने की सलाह देते हैं। इससे कम बिजली खर्च होती है और कमरा भी आरामदायक रहता है।

3. इस्तेमाल न होने पर स्विच और प्लग जरूर बंद करें

अक्सर लोग टीवी, चार्जर, माइक्रोवेव या सेट-टॉप बॉक्स का इस्तेमाल करने के बाद केवल रिमोट से बंद कर देते हैं लेकिन ये उपकरण स्टैंडबाय मोड में भी थोड़ी-बहुत बिजली खर्च करते रहते हैं। इसलिए इस्तेमाल खत्म होने के बाद स्विच और प्लग दोनों बंद करने की आदत डालें।

 

यह भी पढ़ें: कहीं आपकी बिल्ली तो नहीं दे रही 'दाद' की बीमारी? डॉक्टर से जानें सच्चाई

4. नेचुरल लाइट और हवा का ज्यादा इस्तेमाल करें

दिन के समय कमरे में पर्याप्त धूप आती है तो लाइट जलाने की जरूरत नहीं पड़ती। इसी तरह मौसम अच्छा हो तो पंखे या एसी की बजाय खिड़कियां खोलकर प्राकृतिक हवा का इस्तेमाल करें। इससे बिजली की बचत होगी।

5. पुराने उपकरणों की जगह एनर्जी एफिशिएंट प्रोडक्ट चुनें

अगर नया फ्रिज, एसी या वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं तो हमेशा 5-स्टार या ज्यादा स्टार रेटिंग वाले उपकरण चुनें। ऐसे उपकरण सामान्य मशीनों की तुलना में कम बिजली खर्च करते हैं।

6. समय-समय पर उपकरणों की सफाई करें

एसी का फिल्टर, फ्रिज के कॉइल और पंखों की नियमित सफाई करना भी जरूरी है। गंदे उपकरण ठीक से काम नहीं करते और ज्यादा बिजली खर्च करते हैं। समय-समय पर उनकी सर्विस कराने से बिजली की खपत कम हो सकती है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • कमरे से निकलते समय लाइट और पंखा बंद करें।
  • मोबाइल या लैपटॉप पूरी तरह चार्ज होने पर चार्जर निकाल दें।
  • वॉशिंग मशीन और गीजर का इस्तेमाल जरूरत के हिसाब से करें।
  • खराब वायरिंग या पुराने बिजली उपकरणों की समय-समय पर जांच कराएं।

 

Related Topic:#Lifestyle News

और पढ़ें