आज के समय में ज्यादातर सरकारी और निजी कामों में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मार्कशीट और दूसरे जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ती रहती है। हालांकि हर समय इन सभी दस्तावेजों की हार्ड कॉपी साथ आसान नहीं होता। कई बार दस्तावेज घर पर छूट जाते हैं या खो भी जाते हैं जिससे परेशानी बढ़ जाती है।
ऐसी स्थिती में भारत का डिजिलॉकर (Digilocker) काफी काम आता है। यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जहां आप आपने जरूरी दस्तावेज ऑनालइन सुरक्षित रख सकते हैं। कई सरकारी दस्तावेज सीधे डिजिलॉकर से जारी होते हैं और जरूरत पड़ने पर इन्हें डिजिटल रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप भी अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स डिजिलॉकर में सेव करना चाहते हैं तो यहा जानिए इसकी आसान ऑनलाइन प्रक्रिया।
यह भी पढ़ें: छोटे दुकानदार FSSAI लाइसेंस कैसे लें? जानें ऑनलाइन आवेदन का आसान तरीका
डिजिलॉकर क्या है?
डिजिलॉकर भारत सरकार की डिजिटल सेवा है जहां आप अपने जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन सुरक्षित रख सकते हैं। यहां दो तरह के दस्तावेज होते हैं। पहला जो सीधे सरकारी विभाग जारी करते हैं (Issued Documents) और दूसरा जो आप खुद अपलोड करते हैं (Uploaded Documents)। जैसे आप अपने पैसे बैंक के लॉकर में सुरक्षित रखते हैं ठीक वैसे ही आप अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स को इस डिजिटल लॉकर में सुरक्षित रख सकते हैं।
डिजिलॉकर भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्दोगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा शुरू किया गया एक डिजिल लॉकर या क्लाउड-बेस्ड प्लेटफॉर्म है। यह आपके आधार नंबर से लिंक से होता है। इसकी मदद से आप ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी की आरसी, पैन कार्ड, इंश्योरेंस के पेपर्स जैसे सैकड़ों डॉक्यूमेंट्स को सीधे डिजिटल फॉर्मेट में डाउनलोड करके रख सकते हैं।
स्टेप 1: डिजिलॉकर पर अकाउंट बनाएं
सबसे पहले डिजिलॉकर की वेबसाइट या मोबाइल ऐप खोलें। अगर आपका अकाउंट नहीं है तो साइन अप पर क्लिक करें। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर, नाम, ईमेल आईडी और अन्य जरूरी जानकारी भरें। OTP वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद अकाउंट बन जाएगा। अगर आप आधार से लिंक करते हैं तो कई सरकारी दस्तावेज सीधे अपने अकाउंट में ला सकते हैं।
स्टेप 2: लॉगिन करें
अकाउंट बनने के बाद अपने मोबाइल नंबर या आधार नंबर और PIN/OTP की मदद से लॉगिन करें। लॉगिन करते ही आपका डिजिलॉकर डैशबोर्ड खुल जाएगा।
स्टेप 3: सरकारी दस्तावेज (Issued Documents) कैसे जोड़ें?
अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, आधार, मार्कशीट या कोई अन्य सरकारी दस्तावेज डिजिलॉकर से जुड़ा हुआ है तो Search Document या Get Issued Documents विकल्प पर जाएं। संबंधित विभाग चुनें, मांगी गई जानकारी भरें और OTP या अन्य तरीके से सत्यापन करें। सत्यापन पूरा होने पर दस्तावेज अपने आप आपके DigiLocker में जुड़ जाएगा।
स्टेप 4: अपने दस्तावेज कैसे अपलोड करें?
अगर कोई दस्तावेज डिजिलॉकर में उपलब्ध नहीं है तो Uploaded Documents या Drive सेक्शन में जाएं। यहां Upload पर क्लिक करके अपने मोबाइल या कंप्यूटर से PDF, JPEG या अन्य किसी भी फॉर्मेट में फाइल अपलोड करें। बाद में आप उसका नाम और डॉक्यूमेंट टाइप भी बदल सकते हैं।
स्टेप 5: दस्तावेज डाउनलोड या शेयर करें
जरूरत पड़ने पर डिजिलॉकर में मौजूद दस्तावेज डाउनलोड भी किए जा सकते हैं। इसके अलावा इन्हें सीधे शेयर करने का विकल्प भी मिलता है जिससे अलग-अलग संस्थानों या विभागों को दस्तावेज भेजना आसान हो जाता है।
यह भी पढ़ें: छोड़ी हुई नौकरी का PF अभी तक नहीं निकाला? घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन क्लेम
डिजिलॉकर में कितनी स्टोरेज मिलती है?
डिजिलॉकर में हर यूजर को 1GB तक मुफ्त क्लाउड स्टोरेज मिलता है। इसमें आप अपने कई जरूरी दस्तावेज, सर्टिफिकेट और दूसरी फाइलें रख सकते हैं। इसके लिए अलग से कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आमतौर पर यह स्टोरेज सामान्य उपयोग के लिए काफी होती हैं।
डिजिलॉकर इस्तेमाल करने के क्या फायदे हैं?
डिजिलॉकर में दस्तावेज रखने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जरूरी कागजात हर समय आपके मोबाइल में सुरक्षित रहते हैं। बार-बार फोटोकॉपी साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ती। कई सरकारी और निजी संस्थान डिजिलॉकर के डिजिटल दस्तावेज भी स्वीकार करते हैं। इससे दस्तावेज खोने या खराब होने का डर भी कम हो जाता है।