logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बारिश के मौसम में खराब न हो जाए बाइक और कार, देखभाल का सबसे आसान तरीका जानिए

मानसून में लगातार बारिश और नमी की वजह से कार और बाइक में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में कुछ जरूरी चेकलिस्ट अपनाकर आप अपनी गाड़ियों को सुरक्षित रख सकते हैं।

AI generated image of car

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- ChatGTP

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मॉनसून के मौसम में सड़कें गीली और फिसलन भरी हो जाती हैं। ऐसे में कार या बाइक चलाते समय सिर्फ सावधानी बरतना ही काफी नहीं होता बल्कि गाड़ियों की सही देखभाल करना भी जरूरी होता है। बारिश के दौरान पानी, कीचड़ और नमी की वजह से टायर, ब्रेक, बैटरी और दूसरे हिस्सों पर असर पड़ सकता है। अगर समय-समय पर इनकी जांच न की जाए तो रास्ते में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं मॉनसून में गाड़ियों की देखभाल के लिए किन-किन चीजों की चेकलिस्ट तैयार रखनी चाहिए।

 

ज्यादातर लोग मॉनसून की तैयारी तब शुरू करते हैं जब पहली तेज बारिश हो जाती है लेकिन तब तक कई बार देर हो चुकी होती है और गाड़ी की छिपी हुई कमियां सामने आने लगती हैं। अच्छी बात यह है कि आप घर बैठे ही अपनी कार या बाइक की कई जरूरी चीजें खुद चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी खास टूल या हर बार मैकेनिक की मदद लेने की जरूरत नहीं पड़ती। अगर आप चाहते हैं कि बारिश के मौसम में आपकी कार या बाइक बिना किसी दिक्कत के चले तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

 

यह भी पढ़ें: नया PAN-Aadhaar लिंक स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें? घर बैठे पता करें

1. सबसे पहले टायर जरूर चेक करें

बारिश के मौसम में सड़के फिसलन भरी हो जाती हैं। अगर टायर घिस चुके हैं या उनकी ग्रिप कम हो गई है तो फिसलने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए टायर की स्थिति और उसमें हवा का सही प्रेशर जरूर चेक करें।

2. ब्रेक सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं

मॉनसून में ब्रेक का सही होना सबसे जरूरी है। अगर ब्रेक लगाने पर आवाज आ रही है, गाड़ी देर से रुक रही है या कुछ अलग महसूस हो रहा है तो तुरंत सर्विस सेंटर पर जांच कराएं।

3. हेडलाइट और इंडिकेटर की जांच करें

बारिश के दौरान कई बार दिन में भी कम दिखाई देता है। ऐसे में हेडलाइट, टेल लाइट और इंडिकेटर सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं यह जरूर देख लें। इससे आपको भी रास्ता साफ दिखेगा और दूसरे गाड़ी चलाने वालों को भी आपकी गाड़ी नजर आएगी।

4. कार के वाइपर और वॉशर फ्लूइड चेक करें

अगर आपकी कार के वाइपर ठीक से साफ नहीं कर रहे हैं तो बारिश में ड्राइव करना मुश्किल हो सकता है। वाइपर खराब हों तो उन्हें बदलवा लें और वॉशर फ्लूइड भी भरवा लें।

5. बाइक की चेन की सफाई करें

बारिश में बाइक की चेन पर गंदगी और पानी जमा हो जाता है जिससे उसमें जंग लग सकती है। समय-समय पर चेन साफ करें और उसमें लुब्रिकेंट लगाएं।

6. बैटरी का ध्यान रखें

नमी की वजह से बैटरी के टर्मिनल पर गंदगी या जंग लग सकते हैं। अगर बैटरी पुरानी है या स्टार्ट होने में दिक्कत आ रही है तो उसकी जांच जरूर करवा लें।

7. गाड़ी को ज्यादा देर तक गीला न रहने दें

बारिश के बाद अगर गाड़ी पर कीचड़ या गंदा पानी लगता है तो उसे जल्द साफ कर दें। लंबे समय तक गंदगी रहने से पेंट और बॉडी पर असर पड़ सकता है।

 

यह भी पढ़ें: बाढ़ में हुआ नुकसान? जानें बीमा क्लेम करने का आसान तरीका और जरूरी नियम

8. केबिन को सूखा रखें

कार के अंदर पानी या नमी जमा होने पर बदबू आने लगती है और फंगस भी लग सकती है। इसलिए मैट और सीटों को सूखा रखें। अगर पानी चला गया है तो उसे जल्द साफ कर दें।

9. इमरजेंसी सामान साथ रखें

बारिश के मौसम में हमेशा छाता, टॉर्च, पंक्चर रिपेयर किट, पावर बैंक और फर्स्ट एड बॉक्स जैसी जरूरी चीजें गाड़ियों में रखें। जरूरत पड़ने पर ये काफी काम आती हैं।

Related Topic:#Utility News

और पढ़ें