गर्मियों की आहट मिलते ही हम सबके मन में एक ही ख्याल आता है, AC की ठंडी हवा। क्या आप जानते हैं कि महीनों से बंद पड़ा AC बिना तैयारी के चालू करने पर बड़ा खर्च हो सकता है? महीनों तक बंद रहने की वजह से AC के अंदर के हिस्सों में धूल और गंदगी की मोटी परत जम जाती है। अगर इसे सीधे ऑन कर देते हैं तो यह धूल इंजन और फिल्टर पर दबाव डालते हैं। नतीजा यह होगा कि इधर गर्मी आएगी, उधर आपका AC खराब हो जाएगा और आप सर्विस कराने के लिए मोटी रकम खर्च करने को मजबूर हो जाएंगे।
ऐसी स्थिति में AC चलाने पर बिजली का बिल तो बढ़ता ही है, साथ ही कूलिंग भी कम हो जाती है। इसलिए सबसे पहला स्टेप यह होना चाहिए कि आप किसी अच्छे मैकेनिक से इसकी हार्ड सर्विस कराएं। अगर AC ज्यादा गंदा नहीं है, तो आप खुद भी सॉफ्ट सर्विस कर सकते हैं, जिसमें फिल्टरों को निकालकर पानी से साफ कर सकते हैं। याद रखें कि गंदे फिल्टर न सिर्फ हवा को रोकते हैं बल्कि आपके रूम में खतरनाक बैक्टीरिया भी फैला सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ऑफिस में खूब मेहनत करके क्या मिलेगा? चौंका देगी यह रिपोर्ट
बाहर वाली यूनिट और ड्रेन पाइप की पड़ताल
अक्सर हम सिर्फ रूम के अंदर लगे इंडोर यूनिट पर ध्यान देते हैं लेकिन असली काम तो बाहर लगी आउटडोर यूनिट और कंडेसर का होता है। सर्दियों के दौरान बाहर रखे कंडेसर के मिट्टी, जाले या पक्षियों के तिनके फस जाते हैं। इसे पानी की हल्की बौछार से साफ करना बहुत जरूरी है ताकि गैस का सरक्यूलेशन सही बना रहे। इसके साथ ही AC से निकलने वाले पानी के पाइप यानी ड्रेन पाइप को भी चेक करें।
अगर इसमें कचरा फसा होगा, तो सारा पानी दीवार पर टपकने लगेगा और आपके रूम की दीवार खराब हो सकती है। पाइप में फंसी गंदगी को निकाल दें ताकि पानी का बहाव बिना किसी रुकावट के बाहर की तरफ बना रहे।

बिजली के जोड़ और स्टेबलाइजर की सुरक्षा
AC चालू करने से पहले एक बार अपने बिजली के प्लग और स्टेबलाइजर पर नजर जरूर डालें। कई बार नमी की वजह से तारों में जंग लग जाती है या चूहे उन्हें कुतर देते हैं। कनेक्शन या कटे हुए तार शॉर्ट सर्किट का कारण बन सकते हैं, जिससे AC का महंगा पीसीबी बॉर्ड जल सकता है। स्टेबलाइजर की लाइट और वोल्टेज की जांच कर लें ताकि उतार-चढ़ाव होने पर आपका कीमती AC सुरक्षित रहे। एक बार बिजली के सारे कनेक्शन चेक करने के बाद ही स्विच को ऑन करें।

यह भी पढ़ें: आपका आधार कार्ड एक्टिव है या नहीं, कैसे चेक करें? नोट कीजिए टिप्स
तापमान की सही सेटिंग और चलाने का तरीका
जब आप सब कुछ चेक कर लें, तो रिमोट उठाकर सीधे 16 डिग्री पर AC न चलाएं। शुरुआत में इसे 24 से 26 डिग्री के बीच सेट करना सबसे अच्छा होता है। इससे कंप्रेसर पर एकदम से दबाव नहीं पड़ता और बिजली की खपत भी कम होती है। साथ ही, यह भी देख लें कि रिमोट कूल मोड पर सेट हो, न कि ड्राई या फैन मोड पर।
शुरुआत के 10-15 मिनट पंखा भी चलाकर रखें ताकि रूम की गरम हवा बाहर निकल सके और AC जल्दी कूलिंग कर पाए। इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप न सिर्फ AC की उम्र बढ़ा सकते है, बल्कि अचानक आने वाले खर्चों से भी बच सकते हैं।