आधार कार्ड आज के समय में सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। बैंक खाता खुलवाने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और कई दूसरे जरूरी कामों के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। कई लोगों का आधार कार्ड काफी पुराना है और उसमें मोबाइल नंबर लिंक नहीं है। ऐसे में लोगों को लगता है कि अब उनका आधार कार्ड किसी काम का नहीं है।
अगर आपके आधार कार्ड में भी मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं है। कई ऐसे काम हैं जिन्हें आप बिना मोबाइल नंबर लिंक किए भी कर सकते हैं। हालांकि, कुछ ऑनलाइन सेवाओं और ओटीपी आधारित सुविधाओं के लिए मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि बिना मोबाइल नंबर लिंक किए आधार कार्ड का इस्तेमाल कहां किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: बिजली का बिल आधा करने के 6 आसान उपाय, आज से ही अपनाएं
क्या बिना मोबाइल नंबर लिंक किए आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है?
हां, अगर आपका आधार कार्ड वैलिड है तो आप इसे पहचान और पते के प्रमाण के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी बैंक, स्कूल, कॉलेज, होटल, सिम कार्ड या अन्य जगहों पर जहां सिर्फ आधार कार्ड दिखाना जरूरी हो वहां इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
किन कामों में बिना मोबाइल नंबर लिंक किए आधार कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं?
अगर मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तब भी आप इन कामों के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं—
- पहचान पत्र के तौर पर
- पता प्रमाण के तौर पर
- सरकारी और निजी संस्थानों में दस्तावेज के रूप में
- बैंक या अन्य जगह KYC के दौरान, अगर संबंधित संस्था बायोमेट्रिक सत्यापन की सुविधा देती है
- ऑफलाइन दस्तावेज सत्यापन के लिए
किन सेवाओं के लिए मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है?
अगर आप नीचे दिए गए काम करना चाहते हैं तो आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है—
- e-Aadhaar डाउनलोड करना
- ऑनलाइन पता बदलना
- मोबाइल नंबर अपडेट करना
- आधार में नाम, जन्मतिथि या अन्य जानकारी ऑनलाइन अपडेट करना
- OTP के जरिए पहचान सत्यापित करना
- mAadhaar ऐप का इस्तेमाल करना
- ऑनलाइन आधार सेवाओं का लाभ लेना
यह भी पढ़ें: नौकरी बदलने के बाद ऐसे करें PF ट्रांसफर, घर बैठे पूरा होगा काम
अगर मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो क्या करें?
अगर आप आधार का सभी ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले मोबाइल नंबर अपडेट करवा लें। इसके लिए आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना होगा। वहां जाकर आप मोबाइल नंबर अपडेट करने का फॉर्म भरें। फिर आपा बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जाएगा। शुल्क जमा करने के बाद आपका नया मोबाइल नंबर अपडेट कर दिया जाएगा। मोबाइल नंबर अपडेट होने के बाद आप आधार से जुड़ी सभी ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।
इन बातों का रखें ध्यान
- बिना मोबाइल नंबर लिंक किए भी आपका आधार कार्ड अमान्य नहीं होता है।
- केवल ओटीपी वाली सेवाओं के लिए मोबाइल नंबर जरूरी होता है।
- मोबाइल नंबर बदलने पर उसे जल्द अपडेट करा लें।
- केवल UIDAI के आधिकारिक आधार सेवा केंद्र पर ही जानकारी अपडेट कराएं।