logo

मूड

ट्रेंडिंग:

किसी की मौत के बाद कौन-कौन से काम पूरे करना जरूरी है, सब कुछ जान लें

परिवार में अगर किसी भी सदस्य का मौत हो जाए तो बिना देरी करें ये कुछ सरकारी काम करवाने बहुत जरूरी है। इस रिपोर्ट की मदद से सब कुछ जान लें।

important works after death

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अगर आपके परिवार में किसी सदस्य का निधन हो गया है तो दुख की इस घड़ी में कुछ जरूरी काम समय पर पूरे करना भी जरूरी होता है। अगर इन कामों में देरी हो जाए तो आगे चलकर बैंक, बीमा, पेशन, संपत्ति और दूसरे जरूरी कामों में परेशानी आ सकती है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि किसी व्यक्ति की मौत के बाद शुरुआती दिनों में कौन-कौन से काम निपटा लेने चाहिए।

 

जब कोई व्यक्ति जिंदा होता है तो उसके आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट, बीमा और दूसरे दस्तावेज कई जरूरी कामों में इस्तेमाल होते हैं लेकिन उसके निधन के बाद अक्सर परिवार के लोगों को समझ नहीं आता है कि इन दस्तावेजों का क्या करना है। इसलिए इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि किसी की मौत के बाद कौन से जरूरी काम करने चाहिए ताकि आगे चलकर आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

यह भी पढ़ें: पासपोर्ट खो जाए तो सबसे पहले क्या करें? ये हैं जरूरी स्टेप्स

1. सबसे पहले मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाएं

सबसे जरूरी काम मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना है। यह एक आधिकारिक दस्तावेज है जिसकी जरूरत बैंक, बीमा, पेंशन, प्रोपर्टी ट्रांसफर और कई सरकारी कामों में पड़ती है। इसलिए इसे जल्द से जल्द बनवाने के लिए आवेदन करें।

2. आधार, पैन और दूसरे जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रखें

मृतक के आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, बीमा पॉलिसी, पासपोर्ट, वोटर आईडी, राशन कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज एक जगह संभालकर रखें। आगे की प्रक्रिया में इनकी जरूरत पड़ सकती है।

3. बैंक को सूचना दें

अगर मृतक के नाम बैंक अकाउंट, एफडी, लॉकर या अन्य बैंकिंग सेवाएं हैं तो संबंधित बैंक शाखा को इसकी जानकारी दें। बैंक आगे की प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों का जानकारी देगा।

4. बीमा कंपनी से संपर्क करें

अगर मृतक का जीवन बीमा या स्वास्थ्य बीमा था तो बीमा कंपनी को जल्द से जल्द सूचना दें। समय पर क्लेम करने से प्रक्रिया आसान हो जाती है।

5. पेंशन से जुड़ी जानकारी अपडेट कराएं

अगर मृतक पेंशनधारक थे तो संबंधित विभाग या बैंक को इसकी जानकारी दें। अगर परिवार का कोई सदस्य फैमिली पेंशन का पात्र है तो उसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दें।

6. नॉमिनी और प्रोपर्टी से जुड़े दस्तावेज देखें

बैंक अकाउंट, म्यूचुअल फंड, शेयर, पीएफ, डाकघर योजना और अन्य निवेशों में नॉमिनी की जानकारी जांच लें। अगर जरूरत हो तो आगे की प्रक्रिया शुरू करें।

 

यह भी पढ़ें: नौकरी बदलने के बाद ऐसे करें PF ट्रांसफर, घर बैठे पूरा होगा काम

7. बिजली, गैस और दूसरे कनेक्शन की जानकारी रखें

अगर घर के बिजली, पानी, गैस या अन्य कनेक्शन मृतक के नाम है तो भविष्य में नाम बदलवाने या अन्य जरूरी प्रक्रिया के लिए संबंधित दस्तावेज तैयार रखें।

8. डिजिटल अकाउंट भी जाचें

आजकल कई लोग के यूपीआई, ई-वॉलेट, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट भी होते हैं। जरूरत के अनुसार परिवार इन अकाउंट्स की जानकारी सुरक्षित रख सकता है और संबंधित प्लेटफॉर्म की प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई कर सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • मृत्यु प्रमाण पत्र की कई कॉपी बनवा लें।
  • किसी भी दस्तावेज में जल्दबाजी में साइन न करें।
  • अगर संपत्ति या कानूनी मामला जटिल हो तो विशेषज्ञ की सलाह लें।
  • सभी जरूरी कागजात संभालकर रखें।

Related Topic:#Utility News

और पढ़ें