logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Independence Day 2026: हर घर तिरंगा का फोटो पोर्टल पर कैसे अपलोड करें? जानिए

भारत में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में लोगों को आधिकारिक वेबसाइट पर फोटो अपलोड करना होगा, जिससे उन्हें सर्टिफिकेट मिलेगा।

flag

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

15 अगस्त को भारत में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत व्यक्ति अपनी तिरंगे के साथ सेल्फी आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर सकता है, जिससे व्यक्ति को सर्टिफिकेट मिलेगा। इस साल हर घर तिरंगा का अभियान 9 से 17 अगस्त तक चलने वाला है। इसी दौरान आप भी हर घर तिरंगा के पोर्टल पर अपनी फोटो अपलोड कर सकते हैं।

 

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश का हर नागरिक राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी फोटो अपलोड कर सकते है। जानकारी के लिए बता दें, हर घर तिरंगा का अभियान भारत संस्कृति मंत्रालय की अगुवाई में चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को हर घर तिरंगा की आधिकारिक वेबसाइट Harghartiranga.com पर फोटो अपलोड करनी होगी। अब सवाल उठता है कि इस वेबसाइट पर आप अपनी फोटो कैसे अपलोड कर पाएंगे, आइए इस सवाल का जवाब जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर ही चेक कर सकेंगे PF का बैलेंस, आज ही जान लें तरीका

कैसे अपलोड करें सेल्फी?

हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने के लिए सबसे पहले आपको राष्ट्रीय ध्वज के साथ फोटो खींचनी होगी।

 

फोटो पोर्टल पर अपलोड करने के लिए Harghartiranga.com वेबसाइट पर जाएं। जहां आपको फोटो अपलोड करने से पहले वेबसाइट पर साइन इन करना होगा। इसमें आपको अपने नाम से लेकर फोन नंबर जैसी डिटेल भरनी होगी।

 

2. अपना नाम, फोन नंबर और राज्य का पिन कोड भरें।

 

3. पोर्टल पर फोटो अपलोड करने के लिए आपको वेबसाइट पर इमेज ब्राउज करने या पिक्चर क्लिक करने का ऑप्शन नजर आएगा।

 

4. इसके बाद आप राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी फोटो या सेल्फी अपलोड करें।

 

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन में पहले से आधार ऐप जरूरी नहीं, सरकार ने प्रस्ताव वापस लिया

 

5. फोटो अपलोड करने के बाद फोटो सबमिशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

 

6. इसके बाद आप वेबसाइट पर अपना सर्टिफिकेट जनरेट करने का ऑप्शन क्लिक करें।

 

7. जब सर्टिफिकेट जनरेट हो जाए तो उसकी डिजिटल कॉपी डाउनलोड करें।

 

राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी का महत्व

हर घर तिरंगा का अभियान 2022 में शुरू हुआ था, जिससे लोगों को अपने घर में राष्ट्रीय ध्वज लगाकर गर्व महसूस करने का मौका मिलता है। भारत के संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक, 2025 में इस अभियान में 7.50 करोड़ लोगों ने हिस्सा लिया था। इससे साफ होता है कि इस अभियान में गर्व के साथ करोड़ों लोग शामिल होते हैं और अपनी फोटो अपलोड करते हैं। इस साल देखना दिलचस्प होगा कि इस अभियान में कितने लोग शामिल होंगे।

Related Topic:#Independence Day

और पढ़ें