logo

ट्रेंडिंग:

बिहार, बंगाल, UP, होली पर कहां-कहां चलेंगी स्पेशल ट्रेनें? यहां देखिए लिस्ट

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए होली स्पेशल ट्रेने चलाने का फैसला लिया है। इन ट्रेनों की संख्या में रेलवे डिमांड के हिसाब से बढ़ा रही है।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

होली का त्योहार आ रहा है और इस त्योहार पर लाखों लोग दूसरे शहरों से अपने घरों की ओर जाते हैं। गांव से शहर में काम करने वाले लोग होली पर अपने घर जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक करते हैं लेकिन त्योहार की वजह से ट्रेन से ट्रैवल करने वाले लोगों की संख्या अचानक से बढ़ गई है। ऐसे में इंडियन रेलवे ने कई होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। होली पर देश के अलग-अलग हिस्सों में कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगे। इस बारे में रेलवे ने जानकारी शेयर की है। 

 

उत्तर रेलवे ने होली को ध्यान में रखते हुए  26 फरवरी से 4 मार्च तक दिल्ली के चार प्रमुख स्टेशनों पर तैयारी शुरू कर दी हैं। रेलवे ने इस साल 1,410 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। रेल मंत्रालय के मुताबिक, पैसेंजर की डिमांड के आधार पर यह संख्या बढ़ाकर 1,500 की जा सकती है। रेलवे ने इन ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी है और मांग के हिसाब से अब फैसले ले रही है। 

 

यह भी पढ़ें: झारखंड: चतरा में एयरएंबुलेंस क्रैश, कब, कैसे क्यों हुआ हादसा? हर सवाल का जवाब

 

बिहार जाने वालों को फायदा

होली पर लोगों की संख्या को देखते हुए कोलकाता और नई दिल्ली रूट पर 26 स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है। इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों का सीधा फायदा बिहार जा रहे यात्रियों को भी होगा, क्योंकि यह ट्रेनें पटना से गुजरेंगी। कोलकाता रूट पर हावड़ा जंक्शन-रक्सौल, सियालदह स्टेशन-मधुबनी और कोलकाता-मधुबनी के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों से बिहार, झारखंड और राजस्थान के यात्रियों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा नई दिल्ली और आनंद विहार रूट से शेखपुरा, बरौनी, सुपौल के लिए स्पेशल ट्रेनें तलाई जाएंगी। ये ट्रेनें गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, गया, गोमो और भुवनेश्वर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।

 

यहां देखें रूट

 

होली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट 1
होली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट-2

उत्तर रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी है। इस संबध में रलवे ने एक ट्वीट किया और लिखा, 'रेलयात्रियों की सुविधा के लिए आगामी होली त्यौहार के दौरान पहले से ही घोषित अनेक होली विशेष रेलगाड़ियों के अलावा रेलवे की ओर से अन्य ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।'

 

यह भी पढ़ें: मौसम: दिल्ली में गर्मी, हिमाचल में बर्फबारी, 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट

दिल्ली टू पंजाब

 होली पर उत्तर रेलवे पंजाब के रूट पर सात स्पेशल ट्रेनें चलाने वाला है। इसमें चार अमृतसर से, फिरोजपुर कैंट की एक और  वैष्णो देवी कटड़ा से दो स्पेशल ट्रेनें शामिल होंगी। इसके साथ ही अमृतसर-जयनगर क्लोन एक्सप्रेस के रूट भी बढ़ा दिए गए हैं। 

 

अमृतसर-कटिहार स्पेशल 25 फरवरी, 1 मार्च  और 5 मार्च (3 ट्रिप), अमृतसर-मानसी स्पेशल 24 फरवरी और 4 मार्च (तीन ट्रिप) और अमृतसर-कटिहार स्पेशल साप्ताहिक 27 फरवरी से 27 मार्च (5 ट्रिप) चलेगी। वहीं,फिरोजपुर-दानापुर स्पेशल 26 फरवरी, 2 मार्च, 6 मार्च (तीन ट्रिप), अमृतसर-बढ़नी स्पेशल 5 मार्च, 12 मार्च, 19 मार्च, 26 मार्च (चार ट्रिप), कटड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 22 फरवरी से 9 मार्च (रोजाना), कटड़ा-वाराणसी स्पेशल 22 फरवरी, 26 फरवरी, 2 मार्च, 8 मार्च (चार ट्रिप) चलेगी। इन ट्रेनों से पंजाब जम्मू-कश्मीर, हरियाणा से दिल्ली और यूपी जाने वाले यात्रियों को लाभ होगा। 

Related Topic:#Indian railways

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap