अगस्त का महीना खत्म होते ही 1 सितंबर से कई जरूरी नियम बदलने वाले हैं, जो बैंकिंग, गैस, विदेश यात्रा और टैक्स से जुड़े हैं। इनका सीधा असर आपकी रोजमर्रा की जिंदगी, बचत और घर के बजट पर पड़ सकता है। इसलिए सितंबर शुरू होने से पहले इन अहम बदलावों के बारे में जरूर जान लें। इन नए नियमों के तहत कुछ जरूरी काम तय समय के अंदर पूरे करने होंगे।
बता दें कि इंटरनेशनल ट्रैवल में इमिग्रेशन प्रोसेस के नए नियम से लेकर
LPG
ई-केवाईसी की आखिरी तारीख, ITR फाइलिंग और बैंक एफडी के नए नियम बदलने वाले हैं। ऐसे में आपको ये जरूरी काम समय से पहले निपटा लें।
यह भी पढ़ें: ट्रेन में कचरा फेंकना पड़ेगा महंगा, रेलवे ने जुर्माना बढ़ाया, आप पर असर क्या?
ITR भरने की आखिरी तारिख
1 सिंतबर से पहले आपको यह जरूरी काम निपटा लेना चाहिए। क्योंकि जिन लोगों के अकाउंट्स का ऑडिट जरूरी नहीं है (AY 2026-27 के लिए), उन्हें अपना इनकम टैक्स रिटर्न 31 अगस्त 2026 तक भरना होगा। इसके अलावा, 50 लाख तक के बिजनेस इनकम वालों को ITR-4 (Sugam) फॉर्म भरना है, जबकि जिनकी इनकम 50 लाख से ज्यादा है, पूरी अकाउंटिंग है, या F&O ट्रेडिंग करते हैं, उन्हें ITR-3 भरना होगा।
LPG ई-केवाईसी
घरेलू एलपीजी गैस का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए 31 अगस्त तक का समय बेहद अहम है। दरअसल, इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल जैसी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG कनेक्शन की ई-केवाईसी कराने की समय सीमा 31 अगस्त तय कर रखी है। ऐसे में अगर अगर आप समय पर आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नहीं कराते हैं, तो 1 सितंबर से घरेलू दर पर मिलने वाली सब्सिडी या सिलेंडर की सप्लाई पर असर पड़ सकता है।
बैंक FD में आएगी पारदर्शिता
बैंकिंग व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए रिजर्व बैंक के नए दिशानिर्देशों के तहत बड़े फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के नियमों में बदलाव होने वाले हैं। इसके तहत 1 सितंबर को बैंकों को 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की बल्क FD पर रोजाना सुबह 10:10 बजे तक अपनी वेबसाइट पर ब्याज दरें सार्वजनिक करनी होंगी। यह पारदर्शी नियम अब 1 अक्टूबर 2026 से पूर्ण रूप से लागू हो सकती है।
यह भी पढ़ें: बिलासपुर हिंसा: कैसे भड़का विवाद, थाने में क्यों घुसी भीड़? इनसाइड स्टोरी
विदेश यात्रा में मिल सकती है राहत
इसके अलावा, 1 सितंबर से विदेश जाने वाले यात्रियों को इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर स्टैंप लगवाने की जरूरत नहीं होगी। नए नियम के तहत यात्री अब मोबाइल पर इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास या उसकी प्रिंटेड कॉपी दिखाकर प्रोसेस पूरा कर सकेंगे। यह सिर्फ भारत से बाहर जाने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए है।
क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड्स और नियमों में फेरबदल
1 सितंबर 2026 से अमेरिकन एक्सप्रेस भारत में प्लैटिनम ट्रैवल क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले माइलस्टोन रिवॉर्ड्स में कटौती करने जा रहा है। इसके तहत 1.9 लाख रुपये के खर्च पर मिलने वाले 7,500 अतिरिक्त मेंबरशिप पॉइंट्स बंद हो सकते हैं। 4 लाख के माइलस्टोन पॉइंट्स जैसे के तैसे रहेंगे. इसके साथ ही, एक्सिस बैंक ने भी अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़े कई नियमों और शर्तों में बदलाव किया है, जो 28 अगस्त 2026 से लागू हो चुके हैं।