अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमला किया है। ईरान भी पूरी ताकत से हमलों का जवाब दे रहा है। 28 फरवरी को इस युद्ध की शुरुआत हुई थी। इस युद्ध का भारत में भी असर दिखने लगा है। इस युद्ध के कारण मुंबई बेंगलुरु और चेन्नई में एलपीजी गैस का संकट देखने को मिल रहा है।
गैस हमारी रोजमर्रा की सबसे बड़ी जरूरतों में से एक है। क्या आपने सोचा है कि गैस की बजाय हम किन चीजों का इस्तेमाल खाना-पकाने के लिए कर सकते हैं। आइए उन चीजों के बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़ें: बिना गैस जलाए घर पर आसानी से बनाएं ये 8 रेसिपी
गैस की बजाय इस्तेमाल करें ये चीजें
इंडक्शन
इंडक्शन वाला चूल्हा एलपीजी के मुकाबले ज्यादा सस्ता होता है। यह चूल्हा बिजली से चलता और ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। इसमें खाना तेजी से पकता है। आप इसके तापमान को अपने हिसाब से नियंत्रित कर सकत हैं। साथ ही टाइमर लगा होता है जिसे आप अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। इंडक्शन पर आयरन या स्टेनलेस स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
एयर फ्रायर
पिछले कुछ समय में हमारे किचन में एयर फ्रायर का इस्तेमाल बढ़ गया है। यह बिजली से चलने वाला उपकरण है। आप इसमें खाने पीने की चीजों को आसानी से कम तेल में पका सकते हैं। आप इसके इस्तेमाल बेक, रोस्ट और ग्रिल करने के लिए कर सकते हैं। एयर फ्रायर को हेल्दी विकल्प के रूप में देखा जाता है। यह ज्यादा मंहगे भी नहीं होता है।
यह भी पढ़ें: छोटी-छोटी गलतियां आपको बना रही हैं एनीमिया का शिकार, समझें क्या हैं कारण
मिट्टी का चूल्हा
गांव में हमने अक्सर मिट्टी के चूल्हे पर खाना पकते हुए देखा है। इसे जलाने के लिए लकड़ी, गोबर के उपले का इस्तेमाल किया जाता है। आज कल लगो मिट्टी के चूल्हे को गैस स्टोव की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। इस चूल्हे में कोयले का इस्तेमाल होता है।