logo

मूड

ट्रेंडिंग:

UPSSSC परीक्षा पर रेलवे का बड़ा फैसला, मेरठ-दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने UPSSSC परीक्षा के उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। नॉर्दर्न रेलवे ने घोषणा की है कि 23 अगस्त को मेरठ सिटी और नई दिल्ली के बीच एक एग्जाम स्पेशल ट्रेन चलाएगा।

representative image of Indian Train

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Gemini Ai

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने राहत का इंतजाम किया है। परीक्षा के दिन ट्रेनों और स्टेशनों पर संभावित भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने मेरठ सिटी और नई दिल्ली के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 23 अगस्त 2026 को दोनों दिशाओं में चलेगी।

 

उत्तर रेलवे ने इसके लिए प्रेस रिलीज जारी की है। इसके मुताबिक, मेरठ सिटी से नई दिल्ली के बीच मेरठ सिटी-नई दिल्ली-Meerut City एग्जाम स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इस ट्रेन का नंबर 04417/04418 है। इसका मकसद परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को दिल्ली-NCR और मेरठ के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में आसानी देना है। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि सफर से पहले ट्रेन का नया और ताजा शेड्यूल जरूर चेक कर लें।

 

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर दिल्ली से कोटा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

सुबह 5:30 बजे नई दिल्ली से चलेगी ट्रेन

ट्रेन संख्या 04417 नई दिल्ली से सुबह 5:30 बजे रवाना होगी और 7:45 बजे मेरठ सिटी पहुंचेगी। रास्ते में यह दिल्ली जंक्शन, दिल्ली शाहदरा, साहिबाबाद, गाजियाबाद, न्यू गाजियाबाद, गुलधर, मुरादनगर, मोदीनगर, मोहीउद्दीनपुर और परतापुर स्टेशनों पर रुकेगी।

 

ट्रेन दिल्ली जंक्शन पर 5:45 से 5:50 बजे, दिल्ली शाहदरा पर 6:03 से 6:04 बजे, साहिबाबाद पर 6:11 से 6:12 बजे और गाजियाबाद पर 6:30 से 6:32 बजे रुकेगी। इसके बाद मुरादनगर 6:57 बजे, मोदीनगर 7:06 बजे और परतापुर 7:23 बजे पहुंचेगी। ट्रेन का अंतिम पड़ाव मेरठ सिटी होगा, जहां यह 7:45 बजे पहुंचेगी।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली से मथुरा-कोसीकलां जाना होगा आसान, रेलवे ने 2 लोकल ट्रेनों का रूट बढ़ाया

परीक्षा के बाद 2 बजे मेरठ से वापसी

परीक्षा खत्म होने के बाद अभ्यर्थियों की वापसी के लिए ट्रेन संख्या 04418 मेरठ सिटी से दोपहर 2 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन शाम 5:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन परतापुर, मोहीउद्दीनपुर, मोदीनगर, मुरादनगर, गुलधर, न्यू गाजियाबाद, गाजियाबाद, साहिबाबाद, दिल्ली शाहदरा और दिल्ली जंक्शन होते हुए नई दिल्ली जाएगी। गाजियाबाद में इसका ठहराव 3:17 से 3:59 बजे तक रहेगा।

 

रेलवे ने अभ्यर्थियों और रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों से अपील की है कि वे सफर से पहले ट्रेन की स्थिति और समय जरूर जांच लें। किसी तरह के बदलाव या जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 पर संपर्क किया जा सकता है। यात्री NTES के जरिए भी ट्रेन का अपडेट और लाइव स्टेटस देख सकते हैं।


और पढ़ें