रक्षाबंधन के त्योहार पर ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए खास इंतजाम किया है। उत्तर रेलवे ने कोटा और हजरत निजामुद्दीन के बीच रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इससे त्योहार पर घर जाने वाले और परिवार से मिलने के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
रक्षाबंधन पर अपने घर जाने और परिवार से मिलने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। उत्तर रेलवे के CPRO हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन नंबर 09803/09804 (कोटा–हजरत निजामुद्दीन–कोटा स्पेशल) दोनों तरफ से तीन-तीन चक्कर लगाएगी। इस ट्रेन में AC, स्लीपर और जनरल कोच होंगे, ताकि हर तरह के यात्री आसानी से सफर कर सकें।
यह भी पढ़ें: दिल्ली से मथुरा-कोसीकलां जाना होगा आसान, रेलवे ने 2 लोकल ट्रेनों का रूट बढ़ाया
22 से 27 अगस्त तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 09803 कोटा से 22, 24 और 26 अगस्त 2026 को चलेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 09804 हजरत निजामुद्दीन जंक्शन से 23, 25 और 27 अगस्त को रवाना होगी। कोटा से चलने वाली ट्रेन रात 10:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वहीं, वापसी की ट्रेन सुबह 9 बजे हजरत निजामुद्दीन से चलेगी और शाम 7:35 बजे कोटा पहुंचेगी।
रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें इंदरगढ़, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, श्री महावीरजी, हिंडौन सिटी, बयाना जंक्शन, भरतपुर जंक्शन और मथुरा जंक्शन शामिल हैं। इससे इन स्टेशनों के आसपास रहने वाले यात्रियों को भी त्योहार के दौरान आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें: 9 में से 7 क्लास घाटे में, फिर AC 3 टियर-चेयर कार कैसे कमा रहीं मुनाफा?
स्पेशल ट्रेन का पूरा शेड्यूल
गाड़ी नंबर 09803 कोटा से रात 10:15 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह इंदरगढ़ में रात 11:05 बजे पहुंचेगी और 11:07 बजे रवाना होगी। ट्रेन सवाई माधोपुर में रात 11:48 बजे पहुंचेगी और 11:50 बजे चलेगी। इसके बाद गंगापुर सिटी में रात 12:35 बजे पहुंचकर 12:37 बजे रवाना होगी। ट्रेन श्री महावीरजी में रात 1:05 बजे पहुंचेगी और 1:07 बजे रवाना होगी, हिंडौन सिटी में 1:18 बजे पहुंचेगी और 1:20 बजे रवाना होगी और बयाना जंक्शन में 1:40 बजे पहुंचेगी और 1:42 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन भरतपुर जंक्शन पर रात 2:18 बजे पहुंचेगी और 2:20 बजे निकलेगी। मथुरा जंक्शन पर ट्रेन सुबह 4:20 बजे पहुंचेगी और 4:25 बजे रवाना होगी। इसके बाद सुबह 7 बजे ट्रेन हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 09804 हजरत निजामुद्दीन से सुबह 9 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मथुरा जंक्शन पर दोपहर 12:30 बजे पहुंचेगी और 12:35 बजे स्टेशन छोड़ देगी। इसके बाद भरतपुर जंक्शन पर 1:23 बजे पहुंचकर 1:25 बजे रवाना होगी। बयाना जंक्शन पर ट्रेन दोपहर 2:20 बजे पहुंचेगी और 2:22 बजे निकल जाएगी। इसके बाद ट्रेन हिंडौन सिटी में दोपहर 2:55 बजे ट्रेन रुकेगी और 2:47 बजे रवाना होगी, श्री महावीरजी में 3:10 बजे ट्रेन रुकेगी और 3:12 बजे रवाना होगी, गंगापुर सिटी में 3:55 बजे ट्रेन रुकेगी और 3:57 बजे , सवाई माधोपुर 5:28 बजे ट्रेन रुकेगी और 5:30 बजे रवाना होगी और इंदरगढ़ में 5:53 बजे ट्रेन रुकेगी और 5:55 बजे रवाना होगी। आखिर में ट्रेन शाम 7:35 बजे कोटा जंक्शन पहुंच जाएगी।