logo

मूड

ट्रेंडिंग:

त्योहारों पर घर जाने की टेंशन खत्म! कटरा और जयनगर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

त्योहारों के मद्देनजर लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली से कटरा और अमृतसर से जयनगर के बीच रिजर्व फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

त्योहारों का सीजन शुरू होते ही ट्रेनों में टिकटों की भारी मारामारी देखने को मिलती है। यात्रियों की इसी परेशानी को दूर करने और उनकी सफर की राह आसान बनाने के लिए उत्तर रेलवे ने खास स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। ये ट्रेनें नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा और अमृतसर से बिहार के जयनगर के बीच चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में आसानी होगी।

 

रेलवे के जारी शेड्यूल के मुताबिक, नई दिल्ली और कटरा के बीच दो अलग-अलग दिन पर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। साथ ही अमृतसर और जयनगर के बीच हफ्ते में तीन दिन चलने वाली ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है। इन ट्रेनों में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे लगाए जाएंगे ताकि सभी यात्री सुविधा अनुसार यात्रा कर सकें।

 

यह भी पढ़ें: UP में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, सफर से पहले चेक करें ट्रेन का अपडेट

नई दिल्ली-कटरा स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली और कटरा के बीच दो अलग-अलग दिन पर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इसमें पहली ट्रेन- नई दिल्ली (04085) से यह ट्रेन 10 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे रवाना होगी और अगली सुबह 3 बजे कटरा पहुंचेगी। वापसी में कटरा (04086) से यह ट्रेन 11 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे चलकर रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

 

इसी रूट में दूसरी ट्रेन नई दिल्ली (04485) से 11 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे रवाना होगी और अगली सुबह 3 बजे कटरा पहुंचेगी। फिर वापसी में कटरा (04486) से यह ट्रेन 12 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे चलकर रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस रूट में मुख्य स्टेशन हैं सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, ढंडारी कलां, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, कठुआ, जम्मू तवी और शहीद कैप्टन तुषार महाजन।

अमृतसर से जयनगर सप्ताह में 3 दिन

अमृतसर से जयनगर, फिर जयनगर से अमृतसर के लिए रिजर्व फेस्टिवल ट्राई-वीकली स्पेशल एक्सप्रेस चलाई जा रही है। यह दोनों ओर से सप्ताह में 3 दिन चलेगी। अमृतसर से यह ट्रेन 16 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक हर बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। यह कुल 20 फेरे लगाएंगी। फिर जयनगर से यह ट्रेन 18 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक हर शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को चलेगी। इसके भी कुल 20 फेरे लगेंगे।

 

यह भी पढ़ें: ऐप से निवेश करते समय ठगी से कैसे बचें? SEBI चेयरमैन ने खुद बताया तरीका


अमृतसर (04652) से यह सुबह 10:55 बजे छूटेगी और अगले दिन रात 8 बजे जयनगर पहुंचेगी। फिर जयनगर (04651) से यह तड़के 4:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इसके मुख्य स्टेशन जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, पानीपत, दिल्ली जंक्शन, मुरादाबाद, लखनऊ, शाहगंज, बलिया, छपरा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और दरभंगा।

 

नोट: यात्री टाइम टेबल से जुड़े किसी भी नए अपडेट के लिए NTES ऐप देख सकते हैं या 139 डायल कर सकते हैं।


और पढ़ें