logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली में जलभराव से कई लोकल ट्रेनों के बदले रूट, 3 स्पेशल ट्रेनें हुईं रेगुलर

दिल्ली में कई ट्रैक पर पानी भरने की वजह से उत्तर रेलवे ने लोकल ट्रेनों के रूट बदलने का फैसला किया है, वहीं 3 स्पेशल ट्रेनों को अब रेगुलर करने का भी ऐलान किया गया है।

representative image of Indian Train

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Gemini Ai

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने तीन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों को अब नियमित ट्रेन के तौर पर चलाने का फैसला किया है। नियमित सेवा शुरू होने के साथ इन ट्रेनों के पुराने स्पेशल नंबर खत्म कर दिए जाएंगे और नए नियमित नंबर से ट्रेनें चलेंगी। वहीं दिल्ली और आसपास के इलाकों में भारी जलभराव का असर रेल यातायात पर भी पड़ा है।

 

दिल्ली के आसपास के कई इलाकों में भारी जलभराव के कारण कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें।

 

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर दिल्ली से कोटा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

तीन स्पेशल ट्रेनें अब नियमित चलेंगी

  • लालकुआं-बेंगलुरु स्पेशल (05074/05073) अब नियमित ट्रेन नंबर 15302/15301 से चेलेगी। इसके पुराने स्पेशल नंबर वाली सेवाएं 19 और 22 सितंबर 2026 से बंद हो जाएंगी।
  • इसी तरह गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल (05057/05058) अब 15095/15096 नंबर से नियमित ट्रेन के रूप में चलेगी। इसकी स्पेशल सेवा 27 और 28 अगस्त से बंद होगी।
  • टनकपुर-अछनेरा स्पेशल (05062/05061) को नियमित ट्रेन नंबर 15094/15093 दिया गया है। पुराने स्पेशल नंबर से चलने वाली सेवा 31 अगस्त 2026 से बंद कर दी जाएगी।

जलभराव से लोकल ट्रेनें प्रभावित

दिल्ली इलाके में रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने की वजह से कई लोकल ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। ट्रेन नंबर 64411 साहिबाबाद-नई दिल्ली और 64408 दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। वहीं, ट्रेन नंबर 64439 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन को नई दिल्ली पर ही रोक दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली से मथुरा-कोसीकलां जाना होगा आसान, रेलवे ने 2 लोकल ट्रेनों का रूट बढ़ाया

कुछ ट्रेनों के रूट में भी बदलाव

ट्रेन नंबर 64406 दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद अब नई दिल्ली से चलेगी और तिलक ब्रिज, शाहदरा बी-पैनल और साहिबाबाद के रास्ते गाजियाबाद पहुंचेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 64903 मथुरा जंक्शन-गाजियाबाद को नई दिल्ली-गाजियाबाद रूट पर डायवर्ट किया गया है। यह ट्रेन दिल्ली जंक्शन और शाहदरा स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

 

उत्तर रेलवे ने यात्रियों से ट्रेन की ताजा जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 पर संपर्क करने या NTES पर ट्रेन का स्टेटस चेक करने की अपील की है।


और पढ़ें