logo

मूड

ट्रेंडिंग:

किसान विकास योजना में कितने साल में होता है पैसा दोगुना?

किसान विकास पत्र योजना पोस्ट ऑफिस की एक सुरक्षित बचत योजना है। जिसमें निवेश की गई रकम तय अवधि में दोगुनी हो जाती है। वर्तमान में 7.5 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलता है।

pm kisan yojna 24th installment released date

प्रतीकात्मक तस्वीर। AI इमेज। Photo Credit- ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

किसानों की आमदनी अक्सर मौसम और फसल पर निर्भर रहती है। इसलिए बचत के लिए ऐसी योजना चुनना जरूरी है जिसमें पैसा सुरक्षित रहे और तय ब्याज भी मिलता रहे। पोस्ट ऑफिस में किसान विकास पत्र (KVP), प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना , राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) और आवर्ती जमा (RD) जैसी कई योजनाएं उपलब्ध हैं।

 

इनमें किसान विकास पत्र किसानों के लिए एक लोकप्रिय विकल्प हो सकता है। क्योंकि इसमें जमा रकम तय अवधि में दोगुनी होती है। भारतीय डाक के अनुसार KVP पर वर्तमान में 7.5% सालाना ब्याज मिलता है और निवेश की राशि 115 महीने यानी 9 साल 7 महीने में दोगुनी हो सकती है। हालांकि यह बाजार की तत्कालीन परिस्थितियों पर निर्भर कर ज ै। हालांकि, सबसे अच्छी योजना किसान की जरूरत, निवेश की अवधि और पैसे की जरूरत पर निर्भर करती है।

 

यह भी पढ़ें: कैंसर पीड़ित बच्ची को हौसला देना था, महिला कमिश्नर ने मुंड़वा लिया सिर

किसान विकास पत्र योजना क्या है?

किसान विकास पत्र योजना पोस्ट ऑफिस की एक बचत योजना है जिसमें निवेश की गई रकम एक तय अवधि में दोगुनी हो जाती है। यह योजना उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है जो सुरक्षित जगह पर पैसा निवेश करके लंबी अवधि में अपनी बचत बढ़ाना चाहते हैं। किसान विकास पत्र योजना में  न्यूनतम 1,000 रुपए से निवेश शुरू किया जा सकता है और इसके बाद 100 रुपए के गुणकों में रकम जमा की जा सकती है। इसमें निवेश की अधिकतम सीमा नहीं है। योजना की ब्याज दर सरकार समय-समय पर तय करती है।

कितना ब्याज मिलता है?

वर्तमान में किसान विकास पत्र योजना पर 7.5 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलता है। इस ब्याज दर के आधार पर निवेश की रकम 115 महीने यानी 9 साल 7 महीने में दोगुनी हो जाती है। ब्याज दर सरकार समय-समय पर तय करती है। जैसे कि अगर आप योजना में 1 लाख रुपए निवेश करते हैं तो तय अवधि पूरी होने पर यह रकम करीब 2 लाख रुपए हो जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: विदेश में UPI कहां-कहां चलता है? देखिए 10 देशों की अपडेटेड लिस्ट

कौन-कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?

किसान विकास पत्र योजना सिर्फ किसानों के लिए नहीं है। भारत का कोई भी वयस्क निवासी नागरिक अपने नाम से यह योजना ले सकता है। इसके अलावा, कोई वयस्क व्यक्ति नाबालिग के नाम पर भी इस योजना का लाभ ले सकता है। 10 साल या उससे अधिक उम्र का नाबालिग अपने नाम से भी इस योजना से जुड़ सकता है। हालांकि, यह योजना दो या तीन वयस्क लोग मिलकर जॉइंट अकाउंट के रूप में भी ले सकते हैं। 

योजना में खाता कैसे खुलवाएं?

इस योजना का खाता नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर खुलवाया जा सकता है। इसके लिए किसान विकास पत्र योजना का आवेदन फॉर्म भरना होता है और जरूरी दस्तावेज जमा करने होते हैं। खाता खुलवाने के लिए आमतौर पर आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होती है। इसके बाद अपनी निवेश राशि जमा करनी होती है।

 

यह भी पढ़ें: E-Challan गलत कट गया? ऑनलाइन शिकायत कर ऐसे कराएं रद्द

क्या समय से पहले पैसा निकाल सकते हैं?

इस योजना में समय से पहले पैसा निकालें जा सकता है लेकिन इसके लिए कुछ नियम हैं। डाक घर के अनुसार इस योजना को सामान्य तौर पर 2 साल 6 महीने पूरे होने के बाद बंद किया जा सकता है। हालांकि, समय से पहले पैसा निकालने पर आपको मैच्योरिटी तक मिलने वाली पूरी रकम नहीं मिलेगी। भुगतान लागू नियमों के अनुसार किया जाता है। इसके अलावा, खाताधारक की मृत्यु, कोर्ट के आदेश या कुछ अन्य निर्धारित परिस्थितियों में भी मैच्योरिटी से पहले बंद किया जा सकता है।

KVP और FD में क्या अंतर है?

KVP और FD दोनों ही पैसे बचाने और निवेश करने के विकल्प हैं, लेकिन इनमें अंतर है। KVP पोस्ट ऑफिस की बचत योजना है, जबकि FD बैंक या पोस्ट ऑफिस में खोली जा सकती है। KVP में पैसा एक तय अवधि में दोगुना होता है, जबकि FD में मिलने वाला पैसा ब्याज दर और निवेश की अवधि पर निर्भर करता है। KVP की ब्याज दर सरकार तय करती है, जबकि बैंक FD की ब्याज दर अलग-अलग बैंकों में अलग हो सकती है। KVP लंबी अवधि के निवेश के लिए उपयोगी हो सकता है, वहीं FD में आमतौर पर अलग-अलग अवधि चुनने का विकल्प मिलता है। दोनों में समय से पहले पैसा निकालने के अपने-अपने नियम होते हैं।

 

यह भी पढ़ें: PM Rahat Yojana क्या है? सड़क हादसे में मिलेगा 1.5 लाख तक मुफ्त इलाज

किसानों के लिए क्यों फायदेमंद हो सकती है?

यह योजना किसानों के लिए इसलिए उपयोगी हो सकता है क्योंकि इसमें पैसा सरकारी छोटी बचत योजना में जमा होता है और तय अवधि के बाद रकम दोगुनी हो जाती है। किसान फसल बेचने के बाद मिलने वाली अतिरिक्त रकम का कुछ हिस्सा इसमें लंबे समय के लिए निवेश कर सकते हैं। इससे किसान अपनी बचत को सुरक्षित रखने के साथ भविष्य के खर्चों के लिए पैसा तैयार कर सकते हैं। हालांकि, इस योजना को चुनने से पहले किसान को अपनी जरूरत, निवेश की अवधि और पैसों की उपलब्धता को ध्यान में रखना चाहिए।

Related Topic:#Government Scheme

और पढ़ें