logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भारतीय सीमा में घुसी चीनी सेना? वायरल दावे की सच्चाई क्या है?

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि चीन की सेना PLA भारत की सीमा के अंदर 60 किलोमीटर तक घुस आई है।

Did Chinese army enter Indian border

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर खबर सामने आई थी कि चीन की सेना PLA भारत की सीमा के अंदर 60 किलोमीटर तक घुस आई है। दावा किया गया था कि पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबांसरी जिले के तक्सिंग क्षेत्र में चीन की सेना 60 किलोमीटर अंदर घुस आई।

 

यह दावा इतना बड़ा और गंभीर है कि इसके जवाब में सरकार कोई ना कोई कदम जरूर उठाती। ऐसे में स्वाभाविक तौर पर लोगों के बीच चिंता और सवाल पैदा हो रहे हैं कि आखिर असकी सच्चाई क्या है? आइए इस दावे की हकीकत जानते हैं।

केंद्र सरकार ने स्थिति साफ की

भारतीय सीमा में घुसने को लेकर केंद्र सरकार ने मंगलवार को स्थिति साफ की। दरअसल, सरकारी संस्था प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने अपने फैक्ट चेक में इस वायरल दावे को पूरी तरह से फर्जी पाया है। पीआईबी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा वीडियो भारत-चीन सीमा से कोई संबंध नहीं है।

चीनी सेना भारतीय सीमा में नहीं घुसी

इसका साफ मतलब है कि चीनी सेना भारतीय सीमा में नहीं घुसी है। सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा वीडियो चीनी सेना का नहीं है। साथ ही भारत की सीमा पर चीनी सेना ने घुसपैठ भी नहीं की है। वायरल की जा रही वीडियो भ्रामक है और गलत दावे के साथ वायरल की जा रही है।

 

पीआईबी फैक्ट चेक ने साफ शब्दों में कहा, 'यह दावा फर्जी है। सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा वीडियो भारत-चीन सीमा का नहीं हैं और इनका इस दावे से कोई संबंध नहीं है।'

 

 

 

Related Topic:#India China Relation

और पढ़ें