क्या भारतीयों के लिए 'अमेरिकन ड्रीम' दूर होता जा रहा है?
राजदूत
• Oct 12 2026
शेयर करें
'राजदूत' के इस एपिसोड में हम अमेरिका और भारत के टेक कर्मचारियों के बीच बढ़ते तनाव, भारतीय IT कंपनियों पर इसके असर और अमेरिका में करियर बनाने की उम्मीद रखने वाले छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए इन घटनाक्रमों के क्या मायने हो सकते हैं। इस पर विस्तार से चर्चा करेंगे। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने विदेशी कर्मचारियों को 'बंधुआ मजदूर' कहकर विवाद खड़ा कर दिया है। उनका तर्क है कि अमेरिकी कंपनियों को अमेरिकी कर्मचारियों की जगह विदेशी टैलेंट को नहीं रखना चाहिए। इस बीच, ट्रंप प्रशासन द्वारा आठ बड़ी कंपनियों के PERM ग्रीन कार्ड प्रोसेस के खिलाफ कथित कार्रवाई ने अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।
और देखें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap
