logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Serbia में क्या होने वाला है?

तस्वीर: इंडियन एक्सप्रेस/योगेश पाटिल

शेयर करें

'राजदूत' के इस एपिसोड में, हम देखेंगे कि कैसे छात्रों के नेतृत्व वाले एक विरोध आंदोलन ने सर्बिया के ताकतवर नेता अलेक्जेंडर वुसिक को एक ऐतिहासिक संसदीय चुनाव में हरा दिया। इससे सर्बिया की राजनीति पर उनका 14 साल का दबदबा खत्म हो गया। आप जानेंगे कि 2024 में रेलवे स्टेशन पर हुए उस हादसे ने जिसमें 16 लोगों की जान चली गई थी। कैसे पूरे देश में विरोध प्रदर्शनों को जन्म दिया? क्यों छात्रों ने सरकार पर भ्रष्टाचार और तानाशाही का आरोप लगाया? कैसे सड़कों से शुरू हुआ एक आंदोलन जनता के गुस्से को चुनावी जीत में बदलने में कामयाब रहा। हम यह भी जानेंगे कि वुसिक सत्ता में कैसे आए? उनकी राजनीतिक रणनीतियां क्या थीं? रूस और चीन के साथ सर्बिया के संबंध कैसे हैं? यूरोपीय संघ में शामिल होने की उनकी क्या महत्वाकांक्षाएं हैं? छात्र आंदोलन के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वे अपनी इस ऐतिहासिक जीत को एक स्थायी राजनीतिक बदलाव में बदल पाएंगे?

Advertisement

ट्रेंडिंग वीडियो


और देखें