87 साल की महिला Spain की सरकार के लिए मुसीबत क्यों बन गई?
राजदूत
• Oct 07 2026
शेयर करें
राजदूत के इस एपिसोड में हम बात करेंगे 87 साल की मारिकार्मेन अबास्कल की जिन्हें उस घर से बेदखल कर दिया गया जहां उनका परिवार दशकों से रह रहा था। यह घटना स्पेन में बढ़ते किराए और हाउसिंग संकट का प्रतीक बन गई। उनका किराया बहुत ज्यादा बढ़ा दिया गया, जबकि उनकी महीने की पेंशन कम किए गए किराए को भी भरने के लिए काफी नहीं थी। इस घटना से लोगों में गुस्सा फैल गया, विरोध-प्रदर्शन हुए, राजनीतिक दबाव बना और स्पेन में सस्ते घरों को लेकर फिर से बहस छिड़ गई। लेकिन यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति को घर से बेदखल करने से कहीं बड़ा है। आगे हम बात करेंगे कि स्पेन में घर इतने महंगे क्यों हो गए हैं? लाखों लोग सस्ते घर पाने के लिए क्यों संघर्ष कर रहे हैं? और हाउसिंग संकट प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ के लिए एक बड़ी राजनीतिक चुनौती कैसे बन गया?
और देखें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap
