Pakistan में KPK पर TTP का कब्जा हो जाएगा?
राजदूत
• Oct 13 2026
शेयर करें
'राजदूत' के इस एपिसोड में हम जानेंगे कि पाकिस्तान ने खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी क्यों लगाई है। साथ ही वहां गवर्नर शासन लागू करने की दिशा में क्यों बढ़ रहा है। इस प्रांत में इमरान खान की पार्टी 'पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ' (PTI) की सरकार है। इस असाधारण राजनीतिक और प्रशासनिक कदम के पीछे क्या वजह है? क्या केंद्र सरकार आतंकवाद के बढ़ते खतरे और 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' (TTP) की गतिविधियों का जवाब दे रही है, या फिर यह संकट इमरान खान और उनकी पार्टी के साथ पाकिस्तान के चल रहे टकराव में एक और तनावपूर्ण मोड़ बन रहा है? हम पाकिस्तान में इमरजेंसी और गवर्नर शासन से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों, उनसे केंद्र सरकार को मिलने वाली शक्तियों और प्रांतीय प्रशासन पर उनके संभावित असर के बारे में जानेंगे।
और देखें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap
