logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अयोध्या में स्वागत, केदारनाथ में पिटाई, मोदी-योगी को पूजने वाले बाल संत कौन हैं?

4 साल का यह बच्चा, नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ को भगवान मानता है। पहले अयोध्या से मथुरा की पैदल यात्रा कर चुका है।

Kedarnath

बाल संत भवानी सिंह। Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

उम्र महज 4 साल। हाथ में भारतीय जनता पार्टी का झंडा, जुबान पर मोदी, मोदी मोदी। यूपी के एक बाल संत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर कई दिनों से छाई हैं। यह बच्चा, अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद केदारनाथ पहुंचा। केदारनाथ में बच्चे के साथ बदसलूकी की गई है। केदारनाथ में एक स्थानीय दुकानदार ने बच्चे को ऐसा तमाचा जड़ा कि वह जमीन पर गिर पड़ा।

बाल संत ने किसी बात को लेकर नाराजगी जाहिर की। अपने डंडे से मारते नजर आए। जवाब में उसे दुकानदार ने थप्पड़ मारा, बच्चा जमीन पर औंधे मुंह गिर पड़ा। स्थानीय दुकानदार से बच्चे की किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। वहां मौजूद ब्लॉगर सुरजीत ने इसे रिकॉर्ड भी किया है। 

यह भी पढ़ें: 37 साल के तलाकशुदा IITian को चाहिए कुंवारी दुल्हन, इंटरनेट पर मचा बवाल

केदारनाथ में बच्चे पर हमला 

वहां मौजूद लोग कह रहे हैं कि एक छोटे से बच्चे को कैसे मार सकते हो। सुरजीत सिंह नाम के एक ब्लॉगर ने इसे रिकॉर्ड किया है। सुरजीत दुकानदार से उलझ गए और कहा कि मारा क्यों। वहां मौजूद एक पर्यटकों में से एक शख्स ने दुकानदार से कहा, 'टूरिस्ट न आएं तो भूखे मरोगे। खाना-पानी नहीं चल पाएगा।'

विवाद क्यों हुआ?

बच्चे की जुबान पर मोदी-योगी का नाम रहता है। हाथ में भगवा झंडा। बच्चा जहां जाता है, भीड़ लगती है, लोग तस्वीरें खिंचवाना चाहते हैं। सोशल मीडिया का स्टार यह चार साल का बच्चा है। केदारनाथ में एक दुकान के पास बच्चा पहुंचा। दुकानदार ने झंडे और नारेबाजी को लेकर कुछ कहा। विवाद हुआ तो बच्चे ने डंडे से दुकानदार को मारने की कोशिश की। 

दुकानदार ने पलटकर एक तमाचा जड़ दिया। बच्चा जमीन पर गिर पड़ा। वहां मौजूद लोगों को गुस्सा आ गया। लोग कहने लगे कि यहां के दुकानदारों की रोजी-रोटी पर्यटकों की वजह से चलती है, उन्हीं को कैसे वे मार सकते हैं। लोगों ने जमकर फटकार लगाई। थोड़ी देर बात कुछ पुलिसकर्मी आए और दुकानदार को पुलिस थाने ले गए। 

यह भी पढ़ें: 'सैलरी नौकरों की, एटीट्यूड CEO जैसा...', सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, आखिर क्यों?

कौन है यह बच्चा?

 यह बच्चा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान मानता है। वृंदावन, मथुरा से अयोध्या की गलियों तक यह बच्चा पैदल नाप चुका है। बाल संत का नाम यश सिंह उर्फ भवानी सिंह है।

वायरल है यह भगवाधारी बच्चा

भवानी की उम्र करीब 4 साल 8 महीने है। हाल ही में वृंदावन से पैदल चलकर यह बच्चा अयोध्या पहुंचा था। गलियों में बार-बार मोदी-मोदी के नारे लगा रहा था। बीच-बीच में जय श्री राम बोलता। भवानी, तब से ही सुर्खियों में हैं। वह भगवा कपड़े पहनते हैं, सिर पर भगवा साफा बांधते हैं, चंदन लगाते हैं और पैदल यात्रा करते हैं। वृंदावन से अयोध्या आने का मकसद, रामलला के दर्शन करना था। अब यह बच्चा केदारनाथ यात्रा पर है। 

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें