logo

मूड

ट्रेंडिंग:

1 पानी की बोतल 50 लाख की, आखिर दुनिया के सबसे महंगे पानी की खासियत क्या है?

पानी की बोतल की कीमत भारत में आमतौर पर 20 रुपये होती है लेकिन दुनिया में अब तक सबसे मंहगी पानी की बोतल करीब 50 लाख रुपये में बिकी थी।

Water bottel

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पानी की बोतल तो आमतौर पर हर कोई खरीदता है। जब कोई व्यक्ति घर से बाहर या सफर करता है तो वह पानी की बोतल जरूर खरीदता है। हर किसी ने कभी ना कभी पानी जरूर खरीदा होगा लेकिन पानी की बोतल कीमत शायद ही कभी 20 रुपये से ज्यादा दी हो। हो सकता है कि 30 या 50 रुपये पानी की बोतल की कीमत दी हो। आमतौर पर लोग इस बात पर विचार भी नहीं कर सकते हैं कि पानी की एक बोतल की कीमत लाखों में हो सकती है लेकिन ऐसा है। दुनिया में अब तक सबसे मंहगी पानी की बोतल की कीमत 50 लाख तक बताई जाती है। 

 

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, 4 मार्च 2010 को मेक्सिको सिटी में‘अक्वा डी क्रिस्टालो ट्रिब्यूटो आ मोडिग्लियानी’ की एक बोतल 60,000 अमेरिकी डॉलर में नीलाम हुई थी। उस समय इसकी कीमत करीब 40–45 लाख रुपये के आसपास बैठती थी और आज के समय में देखें तो इसकी कीमत करीब 50 लाख होती है। 

 

यह भी पढ़ें: PM मोदी की शपथ से लाल किले तक का न्योता, स्वतंत्र भरद्वाज पर कैसे फंसी BJP?

50 लाख में 750 MM पानी

हैरानी की बात यह है कि लाखों रुपये में बिकने वाली इस पानी की बोतल में सिर्फ 750 मिलीलीटर पानी था। हालांकि, पानी अपने आप में काफी खास था क्योंकि इस बोतल में जो पानी था उसे धरती के तीन अलग-अलग हिस्सों से इकट्ठा किया गया था। टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इसमें पानी का एक हिस्सा फ्रांस के एक प्राकृतिक झरने से, दूसरा हिस्सा फिजी के झरने से, जबकि तीसरा हिस्सा आइसलैंड के ठंडे ग्लेशियरों से लाया गया था। यानी एक ही बोतल में फ्रांस, फिजी और आइसलैंड के जलस्रोतों का मिश्रण किया गया था। यह पानी अपने आप में काफी यूनिक बन गया था जिसके कारण इसकी कीमत बढ़ गई थी। 

क्या सिर्फ पानी की कीमत 50 लाख?

इस पानी की सबसे बड़ी खासियत सिर्फ इसके अंदर मौजूद पानी नहीं, बल्कि बोतल समेत इसका पूरा डिजाइन था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी 750 मिलीलीटर की बोतल 24 कैरेट सोने से बनाई गई है। यही वजह इसकी कीमत को बेहद ज्यादा बनाने में अहम भूमिका निभाती है।  पानी में 5 ग्राम 24 कैरेट सोना मिलाया गया है और इसके चलते पानी की अल्कलाइनिटी बढ़ने का दावा किया गया था। 

 

यह भी पढ़ें: हिरासत में लिया गया स्वतंत्र भारद्वाज, दिल्ली पुलिस ने यूपी से पकड़ा

ट्रेंड बन रहा लग्जरी पानी

अक्वा डी क्रिस्टालो ट्रिब्यूटो आ मोडिग्लियानी तो एक यूनिक पानी की बोतल थी लेकिन दुनिया के कई देशों में अब लग्जरी या प्रीमियम पानी का ट्रेंड बढ़ रहा है। यह सिर्फ खास मौकों तक सीमित नहीं है, बल्कि महंगे होटल, रेस्टोरेंट, एयरलाइंस और अमीर ग्राहकों के बीच इसे रोजाना पीने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इन पानी की खासियत इनके स्रोत, मिनरल कंटेंट, स्वाद, पैकेजिंग और ब्रांड की पहचान होती है। फ्रांस, इटली, फिजी, आइसलैंड और दूसरे देशों के प्राकृतिक स्रोतों से आने वाला पानी प्रीमियम कैटेगरी में खास पहचान रखता है। 

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें