logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अचानक बीच सड़क पर लैंड कर दिया प्लेन, दो कारों से टकराया, वीडियो वायरल

अमेरिका के जॉर्जिया राज्य की एक सड़क पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। प्लेन कई गाड़ियों से टकरा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर, photo credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिका के जॉर्जिया राज्य से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि जॉर्जिया की एक व्यस्त सड़क पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। प्लेन सड़क पर उतरते समय कई गाड़ियों से टकरा गया, जिससे गाड़ियों में सवार दो लोग घायल हो गए।


यह हादसा गेन्सविले शहर का है, जहां अचानक प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई। प्लेन में खराबी होने के कारण वह आगे उड़ान भरने और एयरपोर्ट तक पहुंचने में असमर्थ था, इसी वजह से पायलट को सड़क पर ही इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। सड़क पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया और बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की है।

 

यह भी पढ़ें: नशे में कार से भिड़ाई बाइक, फिर ड्राइवर से बीच रोड की गाली-गलौज, वीडियो वायरल

इंजन हुआ खराब

पुलिस अधिकारियों की जांच के मुताबिक, यह एक सिंगल इंजन प्लेन था। प्लेन का मॉडल हॉकर बीचक्राफ्ट BE-36 बताया गया है। यह विमान गिल्मर मेमोरियल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर कैंटन के चेरोकी काउंटी रीजनल एयरपोर्ट जा रहा था, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद प्लेन के इंजन में खराबी आ गई। इसी वजह से पायलट को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

वायरल वीडियो

प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग का यह वीडियो दोपहर 12:10 बजे का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्लेन अचानक सड़क पर लैंड करता है। लैंडिंग के दौरान प्लेन का दाहिना पंख कई गाड़ियों से टकरा जाता है, जिससे गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। हादसे के बाद सुरक्षा कारणों से सड़क को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया।

 

 

यह भी पढ़ें: नशे में कार से भिड़ाई बाइक, फिर ड्राइवर से बीच रोड की गाली-गलौज, वीडियो वायरल

हादसे में घायल लोग

प्लेन की अचानक सड़क पर लैंडिंग के दौरान कई गाड़ियों को टक्कर लगी, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। हालांकि ज्यादातर लोगों को मामूली चोटें आईं, लेकिन दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बाद में प्लेन को फ्लैटबेड ट्रक पर लोड कर वहां से हटा दिया गया।

 

इस पूरे मामले की जांच फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) की टीम कर रही है। जांच में इंजन खराब होने के कारणों और पायलट के इमरजेंसी लैंडिंग के फैसले की पड़ताल की जा रही है।

 

एनटीएसबी ने बताया, 'उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद पायलट को इंजन में खराबी का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उसने गेन्सविले की ओर वापस मुड़कर उतरने का फैसला किया।' साथ ही एनटीएसबी के अनुसार,'प्लेन में हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए शक्ति नहीं बची थी, इसलिए पायलट ने सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग की, जहां प्लेन तीन गाड़ियों से टकरा गया।'

 

 

 

 

 


और पढ़ें