logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कुत्ते को मारना पड़ा भारी, महिला ने थाने के बाहर ही सिक्योरिटी गार्ड को पीट दिया

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक महिला पुलिस थाने के बाहर एक सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई करते हुए दिखाई दे रही है।

Viral

महिला ने गार्ड को पीटा, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है। इस वायरल वीडियो में एक महिला एक सिक्योरिटी गार्ड को पिटते हुए दिखाई दे रही है। महिला गार्ड को लगातार थप्पड़ मारे जा रही है और गार्ड खुद के बचाव में कुछ कहते हुए सुनाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि गार्ड पर महिला ने कुत्ते को मारने का आरोप है। वीडियो में गार्ड मामले पर पुलिस की मदद लेने की बात भी कह रहा है लेकिन महिला थाने के बाहर की उसकी पिटाई कर देती है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब लोग महिला के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं। 

 

वायरल वीडियो दिल्ली के कीर्ति नगर का बताया जा रहा है जिसमें महिला कह रही है, 'तू मामा लगा है उसका। आज के बाद तुने किसी कुत्ते को हाथ भी लगाया तो देख लेना। मारा कैसे तुने।' इस दौरान महिला पहले सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ मारती है और फिर उसके बाल खिंचती है। 

 

यह भी पढ़ें: कुर्सी एक, 4 दावेदार, बड़े नेता की अचानक एंट्री, कैसे मिलेगा केरलम को CM?

 

चप्पल से की पिटाई

इसके कुछ ही देर बाद महिला अपने पैर से चप्पल निकाल लेते है और सिक्योरिटी गार्ड की शर्ट पकड़ कर उस पर चप्पल बरसाने लगती है। इसके बाद वह कहता है कि पुलिस मामला देख लेगी। इस पर महिला कहती है कि पुलिस कुछ नहीं करती। इस बीच एक व्यक्ति आकर सिक्योरिटी गार्ड को दूसरी तरफ ले जाता है। 

 

पीछे खड़ी देखती रही पुलिस

यह घटना पुलिस थाने के बाहर की है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक पुलिस वाला पीछे खड़े इस घटना को देख रहा है लेकिन वह सिक्योरिटी गार्ड का बचाव करने नहीं आता है। पुलिस वाले के इस व्यवहार पर भी कई लोग सवाल उठा रहे हैं। लोग सवाल उटा रहे हैं कि पुलिस का काम न्याय दिलवाना है लेकिन पुलिस खड़ी होकर जुर्म होते हुए देख रही है। 

 

क्या बोले लोग?

यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक व्यक्ति ने लिखा, 'कंट्रोल आंटी अगर उसका हाथ उठा तो रोना मत फिर।' एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, 'कुत्ते को मारना गलत है,लेकिन कानून हाथ में लेना उससे भी बड़ा गलत है। थाने के सामने गार्ड की पिटाई हो रही है और दिल्ली पुलिस तमाशबीन बनी है। आम आदमी न्याय की उम्मीद किससे करें?'

 

लोग सवाल उठा रहे हैं कि महिला उस गार्ड को इसलिए ही मार पा रही है क्योंकि वह गरीब है। एक व्यक्ति ने लिखा, 'यह महिला उस गार्ड को नहीं, बल्कि उस गार्ड की गरीबी और बेबसी को थप्पड़ मार रही है। वरना जितनी कम सैलरी में बगैर किसी लीगल पावर के यह गार्ड काम कर रहा है, यदि उसे दो जून की रोटी मिल जाती तो वह कभी यह काम नहीं करता।'

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें