logo

ट्रेंडिंग:

'मेरा पति कस्टम अफसर का बेटा है', दिल्ली में पड़ोसियों का झगड़ा हुआ वायरल

दिल्ली में दो पड़ोसियों के बीच झगड़ा हुआ है, जिसमें कस्टम ऑफिसर के बेटे और उसकी पत्नी ने कुछ लड़कियों पर नस्लीय टिप्पणी की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

New Delhi two Neighbour fight

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Sora

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

दिल्ली के मालवीय नगर में पड़ोसियों का झगड़ा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां एक बिल्डिंग में रहने वाले दो पड़ोसियों के बीच विवाद हुआ। इस झगड़े में एक तरफ अरुणाचल प्रदेश की 3 लड़कियां हैं तो दूसरी तरफ एक दंपत्ति है। दोनों पड़ोसियों के बीच प्लास्टर की मरम्मत को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था। छोटे से मसले को लेकर शुरू हुआ विवाद बाद में आपत्तिजनक बहस में बदल गया। दंपत्ति ने तीनों लड़कियों के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग किया। उन्हें 'धंधेवाली' और 'मसाज वाली' तक कहा गया।

 

यह घटना 20 फरवरी दोपहर 3:30 बजे की है। इस दंपत्ति का नाम हर्ष सिंह और उनकी पत्नी रूबी जैन है। रूबी जैन पर लड़कियों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप है। लड़कियों ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि हर्ष और रूबी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

 

यह भी पढ़ें: उम्र 5 साल, गिफ्ट में मिल गया डिफेंडर, बेटे को हार्दिक पांड्या ने दिया गिफ्ट

 

क्यों हुआ झगड़ा?

20 फरवरी की दोपहर तीनों लड़कियों ने एक इलेक्ट्रिशियन को घर बुलाया था। उन्हें अपने घर में एयर कंडीशनर लगवाना था। इसी दौरान इलेक्ट्रिशियन बालकनी में ड्रिल मशीन से दीवार में छेद कर रहा था, जिससे दीवार की धूल और मलबा नीचे वाली बालकनी में गिर गया। नीचे वाली बालकनी हर्ष सिंह की है। उन्होंने धूल और मलबा गिरने पर आपत्ति जताई, जिसके बाद दंपत्ति ऊपर आए और बहस करने लगे। आरोपी रूबी जैन ने झगड़े के दौरान कहा, 'क्या तुम्हें यहां व्यापार करना है? क्या अपने घर में मसाज पार्लर खोलना है?' इसी बात को लेकर झड़प बढ़ती गई और मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा।

 

वायरल वीडियो में क्या है?

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी दंपत्ति अरुणाचल प्रदेश की लड़कियों से झगड़ रहे हैं। आरोप है कि दंपत्ति ने न सिर्फ नस्लीय टिप्पणी की बल्कि गालियां भी दीं। कथित तौर पर “मोमो”, “धंधेवाली” और 'मसाज पार्लर वाली' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया। वीडियो में यह भी सुना जा सकता है कि रूबी जैन लड़कियों से कहती हैं, 'मेरा पति जवान आदमी है, अगर तुम्हें जानना है कि वह कितना जवान है तो उसके साथ बेडरूम में चली जाओ।” साथ ही उन्हें धमकाते हुए कहा गया, 'मेरा पति कस्टम ऑफिसर का बेटा है, उसके पिता पॉलिटिशियन हैं।'

 

यह भी पढ़ें: पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से रोका, लाइटर से बाइक में लगा दी आग

 

इसके जवाब में लड़कियों ने कहा, 'हम लोग ही उन्हें वोट देकर पॉलिटिशियन बनाते हैं।' इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। कई लोग कह रहे हैं कि किसी भी व्यक्ति के रंग, राज्य या क्षेत्र के आधार पर अभद्र भाषा का प्रयोग करना गलत है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह बोलना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गलत इस्तेमाल है।

पुलिस की कार्रवाई

पीड़ित महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उनके साथ नस्लीय व्यवहार किया गया। इसके बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 79 (महिला की गरिमा को अभद्र भाषा से ठेस पहुंचाना) और धारा 196 (धर्म, जाति, जन्म स्थान या निवास स्थान के आधार पर दुश्मनी या भेदभाव फैलाना) के तहत एफआईआर दर्ज की है। हालांकि अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap