logo

ट्रेंडिंग:

पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से रोका, लाइटर से बाइक में लगा दी आग

रायपुर के एक पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति सिगरेट लाइटर से जला रहा था। वहीं दूसरे शख्स ने उसे रोका। सिगरेट पी रहे व्यक्ति ने गुस्से में अपने लाइटर से आग लगा दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 Raipur petrol pump

पेट्रोल पंप, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक पेट्रोल पंप का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पंप पर एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवा रहा था। तभी उसके पास मौजूद एक शख्स सिगरेट जला रहा था, जिसे मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने रोकने की कोशिश की। इसके विरोध में सिगरेट पी रहे व्यक्ति ने अपने लाइटर से उसकी बाइक में आग लगा दी। जिसके बाद पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई।

 

यह घटना रायपुर के बिरगांव की है, जहां इमरान नाम का व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवा रहा था। वहीं आग लगाने वाले शख्स का नाम धर्मेंद्र बताया जा रहा है। पेट्रोल पंप कर्मचारी ने पूरी घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। पूरी घटना पेट्रोल पंप के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 

यह भी पढ़ें: सजा के नाम पर बच्चों का शारीरिक शोषण करता था हेड मास्टर, घरवालों ने पीट दिया

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अपनी बाइक पर बैठकर पेट्रोल भरवा रहा है। इस व्यक्ति का नाम इमरान बताया गया है। वहीं बाइक के पास खड़ा धर्मेंद्र सिगरेट को लाइटर से जला रहा है। इसे देखकर इमरान उसे रोकता है। इस पर धर्मेंद्र गुस्से में आ जाता है और मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी के पास अपने लाइटर से आग भड़का देता है। जिसके बाद आग भड़क उठती है। तभी पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने सूझबूझ दिखाते हुए फायर एक्सटिंग्विशर गैस (Fire Extinguisher Gas) का छिड़काव किया, जिससे आग की लपटें बुझ गईं।

 

पेट्रोल पंप पर भीषण आग लगने के बाद धर्मेंद्र और इमरान दोनों वहां से भागने लगे। इसके बाद पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

 

यह भी पढ़ें: AC ट्रेन से बेडशीट और तकिया चुराया, RPF ने पकड़ा तो गिड़गिड़ाने लगा पुलिसकर्मी

पुलिस की जांच

इस घटना के बाद पुलिस ने इमरान और धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी रोहित माहेलकर ने बताया कि आगजनी और लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि पेट्रोल पंप कर्मचारियों की तत्परता से कार्रवाई की वजह से बड़ी घटना टल गई, वरना आग भयावह रूप ले सकती थी

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap