logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'AC, मेट्रो, 3 बार चाय', 3 इडियट्स स्टाइल में अफ्रीकी छात्र का हिंदी भाषण

सोशल मीडिया पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले अफ्रीकी छात्र अय्यूबा का भाषण जमकर वायरल हो रहा है। उन्होंने मेट्रो, एसी समेत कई वादे किए हैं।

Viral Boy

अय्यूबा का भाषण, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले अफ्रीकी छात्र अय्यूबा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। वायरल होने की वजह उनकी हिंदी में दी गई स्पीच है। उन्होंने हिंदी में स्पीच देकर सबको हैरान कर दिया। यूनिवर्सिटी में मंगलवार देर शाम एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। अय्यूबा नदीम तरीन हॉल में सेक्रेटरी के पद के लिए खड़े हुए हैं और उन्होंने अपने चुनावी भाषण में कई वादे किए हैं। अय्यूबा ने बॉलीवुड फिल्म 3 इडियट्स फिल्म के चतुर रामलिंगम के अंदाज में भाषण दिया। उनके भाषण को सुनकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। 

 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अय्यूबा का छात्रों में बहुत ज्यादा क्रेज है। कार्यक्रम में जैसे ही अय्यूबा भाषण देने के लिए पहुंचते हैं तो हर कोई अय्यूबा-अय्यूबा के नारे लगाने लगता है। अय्यूबा ने काले रंग की शेरवानी और सिर पर टोपी पहनकर कार्यक्रम में एंट्री ली। हवा में पर्चियां फाड़कर उड़ाते हुए कुछ छात्र उसे मंच तक लेकर आए।अय्यूबा ने अपना भाषण शुरू करते हुए बताया कि वह सेक्रेटरी पद के दावेदार हैं। 

 

यह भी पढ़ें: BJP के पूर्व MLC के भांजे को सीवान में दिनदहाड़े मार डाला, बहनोई की हालत गंभीर

 

क्या वादे किए?

अय्यूबा ने अपनी हिंदी स्पीच में कहा, 'जैसे की आप सभी जानते हैं कि एनटी में आजकल क्या हो रहा है। इसलिए मैं झूठे वादे नहीं करूंगा। आजकल बहुत गर्मी है, इसलिए मैं सबको AC दूंगा। एनेक्सी में 5 AC लगाऊंगा और स्विमिंग पूल भी बनेगा। एनटी से कॉलेज बहुत दूर है, तो मैं मेट्रो शुरू करूंगा। हर फ्लोर पर वॉशिंग मशीन होगा। अगर मैं सेक्रेटरी बना तो सभी को तीन टाइम चाय मिलेगा।' इसके बाद वह खुद अय्यूबा जिंदाबाद के नारे लगाते हैं। 

छात्रों में दिखा उत्साह

अय्यूबा ने खुद को नदीम हॉल हॉस्टल में हो रहे चुनावों में खुद को सेक्रेटरी पद का उम्मीदवार बताया और छात्रों से वोट देने की अपील की। नाटकीय रूप से किए गए इस प्रचार में उनके साथ बाउंसर भी दिखे और जब वह भाषण दे रहे थे तो सामने बैठे छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा था। उनके वादों पर छात्र खुशी से झूमते हुए दिखाई दिए। 

 

यह भी पढ़ें: 2021 में कितने सही साबित हुए Exit Polls? चौंका देगी इनकी सच्चाई

वायरल हुआ भाषण 

अय्यूबा का हिंदी में भाषण अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके इस भाषण की लोग तारीफ कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'एक अफ्रीकी छात्र ने क्या गजब की हिन्दी बोली और हिन्दी तो छोड़िए हिन्दी में किया गया चुनावी वादा सुनिए। लड़का सब सिखाया गया है।'

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें