logo

मूड

ट्रेंडिंग:

100 से ज्यादा अश्लील वीडियो, नाबालिग लड़कियां निशाने पर..., अयान अहमद है कौन?

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने इन लड़कियों को बहला फुसलाकर और डरा धमकाकर उनका शोषण किया है। वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया गया है।

AI Image

प्रतीकात्मक तस्वीर। AI जनरेटेड इमेज। Photo Credit: Sora

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र के अमरावती शहर में नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और उनके अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का एक मामला सामने आया है। यह मामला, इतना संगीन है कि पूरे राज्य में इस MMS कांड की चर्चा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमे पर लगातार बढ़ते दबाव के बीच एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने इस वारदात के मुख्य आरोपी अयान अहमद को गिरफ्तार कर लिया है।

अयान अहमद की उम्र अभी 19 साल है। उस पर लड़कियों का यौन शोषण करने और वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने का आरोप है। अयान, कथित तौर पर लड़कियों को वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करता था। मंगलवार को अमरावती पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अयान अहमद तनवीर, अब सलाखों के पीछे है।

यह भी पढ़ें: 'फर्जी खाते, प्रॉपर्टी में निवेश', ED ने बताई खरात के ठिकानों पर छापेमारी की वजह

विशाल आनंद, SP, अमरावती ग्रामीण:-
यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। हम इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ित परिवारों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। 

कौन है अयान अहमद?

अयान अहमद पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया के जरिए लड़कियों को रिश्ते में फंसाया, फिर उनके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और यौन उत्पीड़न किया। वह यौन उत्पीड़न को कैमरे में रिकॉर्ड करता रहा। परतवाड़ा और अचलपुर इलाके में इस मामले की सबसे ज्यादा चर्चा है।

यह भी पढ़ें: अशोक खराट और रूपाली चाकणकर का रिश्ता क्या था? हंगामे से इस्तीफे तक की कहानी

100  से ज्यादा अश्लील वीडियो वायरल किया

अयान अहमद ने लड़कियों के करीब 100 अश्लील वीडियो वायरल किए हैं, जिनमें नाबालिग लड़कियों को फिल्माया गया है। पुलिस को शक है कि आयान के अलावा कोई और भी उसके साथ वीडियो बनाने में मदद कर रहा था।

सोशल मीडिया पर लड़कियों को फंसाया

सोमवार को राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे और भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी ने अमरावती ग्रामीण एसपी विशाल आनंद से शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आयान सोशल मीडिया पर लड़कियों को फंसाकर उनका यौन शोषण कर रहा था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 'महाराष्ट्र का एपस्टीन' कहा जा रहा अशोक खरात, बड़े-बड़े नेताओं से निकला कनेक्शन

वीडियो शेयर करने वाले भी पुलिस रडार पर 

अयान अहमद को अब 21 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस उसका मोबाइल फोन खंगाल रही है। साइबर सेल वीडियो को सोशल मीडिया से हटा रही है। एसपी विशाल आनंद ने बताया कि जो लोग वीडियो डाउनलोड करके दोबारा शेयर कर रहे हैं, उन पर भी नजर रखी जा रही है।

शिकायत करने से बच रहा पीड़ित परिवार

अभी तक किसी पीड़ित या उसके परिवार ने औपचारिक शिकायत नहीं की है। वीडियो इस तरह से वायरल हुए हैं कि लोग शिकायत करने से डर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवारों से अपील की है कि वे बिना डर के सामने आएं।  

पुलिस की क्या अपील है?

पुलिस, पीड़ितों से अपील कर रही है कि वे शिकायत करें, उनकी गोपनीयता का ख्याल रखा जाएगा। राज्य सरकार, कानूनी मदद के साथ-साथ काउंसलिंग भी कराएगी।  

चंद्रशेखर बावनकुले, मंत्री, महाराष्ट्र सरकार:-
यह बहुत बड़ा मुद्दा है। इसमें कई पहलू हैं जो मीडिया में अभी नहीं बताए जा सकते। हम पूरी जांच करेंगे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट के चर्चित मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस मामले पर संज्ञान लिया है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। 

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें