बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। इन दिनों वह अपनी छोटी बेटी की शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। बेटी की शादी 25 नवंबर को उनके पैतृक गांव लदमा में होनी है। इस बीच जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने पूरे बिहार के लोगों को शादी का न्योता दिया है, तो अनंत सिंह ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की शादी में सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे हिन्दुस्तान-पाकिस्तान से लोग आएंगे। अनंत सिंह ने कहा हमारे जो भी दोस्त-यार हैं, जो मालिक हैं, वो सब जगह से आएं। सबको न्योता है। उन्होंने कहा कि शादी में कोई पक्ष-विपक्ष नहीं होता। वह सभी को आमंत्रित करेंगे।
अनंत सिंह ने बताया कि बेटी की शादी में प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी
, मुख्यमंत्री
नीतीश कुमार
, लालू प्रसाद यादव समेत सभी दलों के नेताओं को न्योता दिया जाएगा। अनंत सिंह के समर्थकों ने बताया कि शादी में भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों को भी बुलाया गया है। इनमें
मनोज तिवारी
और
पवन सिंह
समेत कई नाम शामिल हैं। अनंत सिंह ने अपने गांव का जिक्र करते हुए कहा कि उनका गांव ‘पूजेडी’ (अधिक पूजा करने वाला) है। वहां हमेशा पूजा-पाठ होता रहता है।
सोनू सूद से मनोज तिवारी तक, कलाकारों को न्योता
अनंत सिंह की बेटी की शादी में फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। किन-किन कलाकारों को न्योता दिया गया है, इस सवाल पर उनके समर्थकों ने कुछ नाम बताए। इनमें मैथिली ठाकुर, मनोज तिवारी,
रवि किशन
, आयशा खान, पवन सिंह,
अक्षरा सिंह
, सोनू सूद और गोलू राजा शामिल हैं। समर्थकों ने यह भी बताया कि दुबई से छह मॉडल शादी में शामिल होने आएंगी।
यह भी पढ़ें: 'मेरा और नीरज का नार्को टेस्ट करा लें, सच सामने आएगा', अनंत सिंह का दावा
शादी में फिर होगी घुड़दौड़
अनंत सिंह की बेटी की शादी में इस बार भी घुड़दौड़ का आयोजन किया जाएगा। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या शादी में इस बार भी घुड़दौड़ होगी, तो उन्होंने कहा, 'इस बार भी घुड़दौड़ होगा। पहले नंबर पर आने वाले को थार गाड़ी मिलेगी, दूसरे नंबर पर आने वाले को मोटरसाइकिल और तीसरे नंबर पर आने वाले को स्कूटर मिलेगा।'
यह भी पढ़ें: 'श्रद्धालुओं को न हो परेशानी', प्रकाश पर्व की तैयारियों पर बोले CM सम्राट चौधरी
शादी में करीब 4 लाख लोगों के लिए खाना बनाया जा रहा है। इसके लिए कई बीघे जमीन पर बड़े पंडाल और रसोई तैयार की जा रही हैं। अनंत सिंह ने पर्यावरण और सुरक्षा को देखते हुए शादी में पटाखे नहीं चलाने का फैसला किया है। शादी की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं।